विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब 1 करोड़ तक का मिलेगा एक्सीडेंटल बीमा, बैंक के साथ हुआ एग्रीमेंट

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के कल्याण हेतु एक्सिस बैंक के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत कर्मचारियों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।

  2. 30 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर।

  3. आश्रित बच्चों की शिक्षा हेतु 8 लाख की सहायता।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन और एक्सिस बैंक के बीच एमओयू किया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से तैयार सैलरी अकाउंट के साथ कई अतिरिक्त सुरक्षात्मक और कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र राज्य कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध होगा।

कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मात्र सात रुपये प्रतिदिन के नाममात्र प्रीमियम की व्यवस्था की गई है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य खर्चों के समय अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में धान खरीद नीति को मंजूरी, अब 25% टूटे चावल नहीं खरीदेगी योगी सरकार; नियमोंं में किया बड़ा बदलाव

व्यवस्था के तहत आश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए आठ लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता का प्रविधान भी किया गया है। कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का सावधि जीवन बीमा कवर मिलेगा। कर्मचारियों के लिए विशेष वेतन खाता उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के साथ सुरक्षा और कल्याण से जुड़े अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे।