UP Weather: यूपी में बढ़ी ठंड, आज कई जिलों में कोहरे का अलर्ट; हरदोई में 9 डिग्री लुढ़का पारा
मौसम विभाग ने रविवार को सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और फिर साफ आसमान का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रदूषण का स्तर 200 के पार पहुंच गया है।

UP Weather: कोहरे के बीच गुजरता वाहन सवार। जागरण
HighLights
रविवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान
लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: मौसम का मिजाज धीरे-धीरे सर्दी की ओर बढ़ रहा है। सुबह और रात की ठंडक के बीच दिन में धूप लोगों को राहत दे रही है। शनिवार को सुबह वातावरण में नमी का असर बना रहा, जबकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहा। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में अब सुबह के समय कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
मौसम विभाग ने रविवार को सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।
26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। हवा में अधिकतम नमी 93 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई।
हरदोई में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, कानपुर में 9.2 और अयोध्या में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी कई जिलों में रात की ठंडक राजधानी से अधिक महसूस की जा रही है। नवंबर के आखिरी दिनों में अब कोहरे की दस्तक के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
हवा में बढ़ा प्रदूषण, 200 पार पहुंचा एक्यूआई
ठंड बढ़ने के साथ राजधानी में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। शनिवार को 200 के पार हो गया। वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, टाकाटोरा औद्योगिक क्षेत्र में एक्यूआई 265 दर्ज किया गया, जो सभी निगरानी केंद्रों में सर्वाधिक है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के 8 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, 2 दिसंबर तक खुश्क रहेगा मौसम
लालबाग में ये रहा एक्यूआई
लालबाग में एक्यूआई 231 और केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 219 रहा। इन तीनों इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में एक्यूआई 186 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। गोमतीनगर में एक्यूआई 100 और कुकरैल पिकनिक स्पाट पर 87 रिकॉर्ड किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।