Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में राजनीतिक स्थिरता के बाद सीमावर्ती बाजार में लौटी रौनक, आंदोलन के कारण ठप पड़ा है व्यापार

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 03:30 PM (IST)

    नेपाल में राजनीतिक स्थिरता आने के बाद भारत-नेपाल सीमा के बाजार फिर से गुलजार हो गए हैं। आंदोलन के कारण ठप पड़ा व्यापार अब फिर से शुरू हो गया है जिससे व्यापारियों में खुशी है। ग्राहक बाजारों का रुख कर रहे हैं और दशहरा दीपावली व छठ पर्व के दौरान व्यापार में उछाल की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    Hero Image
    सोनौली में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करतीं नेपाली ग्राहक। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोनौली। नेपाल में जेन जी आंदोलन अब शांत हो चुका है। देश में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही नेपाल और भारत के सीमावर्ती इलाकों में सामान्य जनजीवन बहाल होने लगा है। बाजारों में चहल-पहल और रौनक लौट आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के बेलहिया, भैरहवा, बुटवल समेत भारत के सोनौली, भगवानपुर, ठूठीबारी आदि सीमावर्ती क्षेत्रों के बाजारों में नेपाली ग्राहकों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है। आंदोलन के चलते व्यापार ठप पड़ा था। जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    अब ग्राहक तेजी से बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों में खुशी का माहौल है। सोनौली बार्डर पर आवागमन सामान्य हो गया है और व्यापारिक गतिविधियों में गति आई है।

    यह भी पढ़ें- नेपाली कामगार लौटने लगे भारत, सोनौली सीमा पार कर दिल्ली रवाना

    संजीव जायसवाल, रवि वर्मा, सुभाष जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, प्रेम जायसवाल , प्रेम सिंह, आनंद जायसवाल, संजय वर्मा, धर्मेन्द्र मोदनवाल का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दशहरा, दीपावली व छठ पर्व के दौरान व्यापार में जबरदस्त उछाल आएगा। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।