विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाने में जहरीला पदार्थ खिला दिया... इस शक में महोबा में पैरोल पर बाहर आए पति ने पत्नी को त्रिशूल से मार डाला

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:38 PM (IST)

महोबा में पैरोल पर बाहर आए एक कैदी ने अपनी पत्नी की त्रिशूल से हत्या कर दी। उसे शक था ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पैरोल पर बाहर आए कैदी ने पत्नी की हत्या की

  2. पति को शक था कि पत्नी ने उसे जहर दिया

  3. आरोपी ने त्रिशूल से वार कर वारदात को अंजाम दिया

जागरण संवाददाता, महोबा। महोबा में जेल से पैराल में बाहर आए कैदी ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला। उसे शक था कि पत्नी ने उसे जहर दे दिया है। उसने त्रिशूल उठाकर उसकी हत्या कर दी। कैदी अपने परिवार की नातिन की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया था।

थाना कुलपहाड़ के ग्राम रगौलियाबुजुर्ग में 46 वर्षीय चंपा की उसके पति कल्लन ने त्रिशूल से सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपित ने देर रात घटना को अंजाम दिया, लेकिन सुबह तक किसी को भनक नहीं लगी। सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों को चंपा दिखाई नहीं दी तो उन्हें शक हुआ।

ग्रामीणों ने थाना कुलपहाड़ पुलिस को सूचना दी। एएसपी वंदना सिंह व प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ अवधेश मिश्रा करीब 10 बजे फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक आरोपित कल्लन ने करीब 15 साल पहले परिवार की ही नातिन की हत्या की थी, जिसमें उसे आजीवन कारावास हुआ था।

वह सतना (मप्र) जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही पेरोल पर बाहर आया था। उसे शक था कि पत्नी ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया है, इसी के चलते उसने त्रिशूल से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चरखारी विधायक के कहने पर सर्वेयरों को पहनाई जूतों की माला, महिलाओं के कपड़े पहना गांव में घुमाया