भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन का 23 करोड़ से होगा नवीनीकरण, 26.30 KM पर ट्रैफिक होगा आसान
भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 23.19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। 26.30 किमी लंबी इस सड़क का नवीनीकरण आधुनिक मशीनों से होगा, जिससे बढ़ते यातायात के दबाव को संभाला जा सके।

भोगांव-मैनपुरी फोरलेन से गुजरते वाहन। जागरण आर्काइव
HighLights
26.30 किमी भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन का नवीनीकरण होगा
लोक निर्माण विभाग ने 23.19 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
बढ़ते यातायात दबाव के कारण सड़क खराब हुई थी
संवाद सहयोगी, भोगांव (मैनपुरी)। यातायात के लिहाज से व्यस्त भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन का लोक निर्माण विभाग नवीनीकरण कराएगा। भोगांव से 26 सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 23 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च किया जाएगा।
सपा सरकार में फोरलेन बनाए गए भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट हाईवे पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इस फोरलेन से कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर व अन्य जिलों के लोग आगरा के लिए गुजरते हैं। लगातार ट्रैफिक बढ़ने से फोरलेन कई जगह खराब हो गई है। सड़क के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
26 किमी सड़क के नवीनीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव
भोगांव बस स्टैंड चौराहे से दन्नाहार क्षेत्र के गांव विघरई तक 26.30 किमी सड़क के नवीनीकरण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सड़क का नवीनीकरण आधुनिक मशीनों से कराया जाएगा। प्रस्ताव काे मंजूरी के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ भेजा गया है। इस काम के लिए 23.19 करोड़ की धनराशि मांगी गई है। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी में ED का छापा: आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट के अर्श से फर्श तक की कहानी
यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी
प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शुरू हो जाएगा काम
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विघरई से आगे फिरोजाबाद खंड द्वारा नवीनीकरण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एके अरुण ने बताया कि सितंबर में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
