Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: मैनपुरी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, रिमझिम फुहारों से तापमान गिरा, किसानों को फायदा

Weather Update Mainpuri उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार से शुरू हुआ रिमझिम फुहारों का दौर शनिवार सुबह से ही जारी है। बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है और वातावरण में नमी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। किसानों को बारिश से फायदा हो रहा है लेकिन अगेती धान की फसल में देरी हो सकती है।

By Sharvan Kumar Sharma Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 28 Sep 2024 03:10 PM (IST)
Hero Image
Weather Update: बारिश की खबर का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शुक्रवार से शुरू हुआ रिमझिम फुहारों का दौर रात के बाद शनिवार सुबह- सुबह से ही शुरू हो गया। महीन बूंदें बयार के साथ उड़ती रही।

बीच-बीच में तेज फुहार पड़ने से लोग भीगते रहे। मौसम के ऐसे हाल से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी हुई है। आसमान पर बादल भी छाए हैं। माैसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

गर्मी से मिली राहत

रातभर आसमान पर बादल छाए रहने के साथ फुहार तापमान को ठंडा करती रहीं। सुबह- सुबह से ही फुहार बरसने का क्रम शुरू हो गया। बयार के साथ उड़ती फुहारों से उमस और गर्मी का पारा ठंडा हो गया। तापमान गिरने की वजह से पंखे की बयार लोगों को चैन देती रही। कभी- कभी तेज होती फुहारों ने लोगों को भिगोने का भी काम किया। शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की- तेज फुहार बसरने का क्रम चलता रहा।

धान की फसल को मिल रहा फायदा

मौसम के ऐसे हाल से वातावरण में काफी नमी हो आ गई है, जिससे धान और अन्य फसलों में काफी नमी होने से किसानों को फायदा भी मिल रहा है। वहीं, अगेती धान फसल के भीगने से अब यह फसल दो- चार दिन लेट हो सकती है।

रविवार को भी मौसम अच्छा रहने की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा मौसम बने रहने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, 30 सितंबर तक हल्की बूंदाबांदी जारी सह सकती है। दो अक्टूबर तक उत्तरी- पूर्वी मध्यम से तेज गति से बयार चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।

ये भी पढ़ेंः UP News: 10 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाला शौकीन सैफी 5वीं तो विनय तोमर है BSC पास

ये भी पढ़ेंः मेले में 100 और 200 रुपए के नोट लेकर खरीदारी करने पहुंचा युवक, बस दो ही Note बचे थे तभी दुकानदार ने बुला ली पुलिस

अगले कुछ दिनों में यूपी से मानसून विदा हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून की अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की थी, जो सटीक निकली।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें