यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत: चालक को झपकी आने से हादसा, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बस चालक को झपकी आने से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर हुई।
बस चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।
हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए।
जागरण संवाददाता, मथुरा। नौहझील के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के माइलस्टोन 75 के पास झपकी आने से एक बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
सूचना मिलते ही नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा, जहां से छह गंभीर घायलों को रेफर किया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा
हादसा सुबह करीब 2:40 बजे नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। बिहार नंबर की बस के चालक सुनील दत्त को झपकी आ गई, जिससे बस आगे चल रहे हरियाणा नंबर ट्रक से टकरा गई। टक्कर में चालक सुनील दत्त और परिचालक को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो दर्जन यात्रियों को भी चोट लगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करा दिया। जिला एंबुलेंस प्रभारी सचिन कुमार ने बताया छह गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया है।
यह भी पढ़ें- मथुरा: रॉन्ग साइड से आई टूरिस्ट बस ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौत के बाद वृंदावन मार्ग पर चक्काजाम
सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा कराकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून: 15 साल बाद 'आजाद' हुई 1015 वर्ग मीटर जमीन, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण
