बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद महिला श्रद्धालु की मृत्यु, उमस और भीड़ बनी वजह
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद दिल्ली की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु की उमस और भीड़ के दबाव के कारण तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। दर्शन कर बाहर निकलने के बाद वह बेहोश हो गईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांकेबिहारी मंदिर।
HighLights
दिल्ली की 60 वर्षीय महिला की बांकेबिहारी मंदिर में मृत्यु।
उमसभरी गर्मी और भीड़ के दबाव में बिगड़ी तबीयत।
दर्शन के बाद बेहोश हुईं, अस्पताल में मृत घोषित।
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार की सुबह दिल्ली से दर्शन करने आई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला उमसभरी गर्मी और भीड़ के दबाव में जैसे तैसे मंदिर के अंदर दर्शन करने तो पहुंच गई। दर्शन के बाद बाहर निकलकर चबूतरे पर बैठ गईं। इसी दौरान वह बेहोश हो गईं।
सुरक्षागार्ड व पुलिस एंबुलेंस में महिला को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। केयरटेकर व चालक बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
उमस और भीड़ के दबाव में किए दर्शन, बाहर निकलने के बाद हुई मृत्यु
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली की मधुबन कालोनी निवासी 60 वर्षीय चांदनी सिक्का अपनी केयरटेकर संगीता अवस्थी व कार चालक लक्ष्मीप्रसाद के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद चांदनी सिक्का गेट संख्या चार से बाहर निकलीं और चबूतरे पर बैठकर प्रसाद पाया और पानी भी पिया। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी चक्कर आने लगे और बेहोश हो गईं।
यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी
अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत किया घोषित
सुरक्षागार्डों ने तत्काल मंदिर में तैनात चिकित्सकों को बुलाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने एंबुलेंस से महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- UP Weather: पूर्वी यूपी के 8 जिलों में आज झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, लखनऊ में भी बदलेगा मौसम
