मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसों और कैंटर की भिड़ंत; कई यात्री घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के दो बसों और कांच से भरे कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, ...और पढ़ें
-1793248917871_m.webp)
HighLights
हादसे में कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने यातायात बहाल कर वाहनों को हटाया।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के सवा तीन बजे दो बसों और कांच से भरे कैंटर के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
मांट सीओ अमरनाथ सिंह ने बताया गुरुवार तड़के 3:15 बजे नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 101 के पास कांच से भरा आयशर कैंटर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रेवल की दूसरी बस भी कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कांच से भरा कैंटर पलट गया।
हादसे की सूचना 3:20 बजे कंट्रोल रूम और राहगीर विनय यादव के माध्यम से पुलिस को मिली। मांट थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों में फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट निवासी चांदनी, आमिर, वसीम और अजर बानो समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं। आजाद नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
घायलों को जेपी और सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जेपी क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
