विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: रॉन्ग साइड से आई टूरिस्ट बस ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौत के बाद वृंदावन मार्ग पर चक्काजाम

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 10:17 AM (IST)

इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वात्सल्य ग्राम के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

HighLights

  1. रांग साइड टूरिस्ट बस ने एक्टिवा सवार युवक को रौंदा

  2. हादसे में किशन निषाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई

  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन मार्ग पर सोमवार सुबह नौ बजे रॉन्ग साइड से आ रही टूरिस्ट बस ने एक्टिवा सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक किशन निषाद अक्रूर क्षेत्र का रहने वाला था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने वात्सल्य ग्राम के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के स्वजन को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे

पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बस चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में भारी बारिश: कैलास यात्रा मार्ग का वैकल्पिक रास्ता फिर बहाल, 16 ग्रामीण सड़कें बंद

यह भी पढ़ें- केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित, यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी रेस्क्यू टीमें