विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में बीच कस्‍बे में 8 गत्तों और पांच बोरों में पटाखों का जखीरा रखा म‍िला

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 12:52 PM (IST)

मऊ के इंदारा कस्बे में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 3.50 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए ...और पढ़ें

मऊ में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, विक्रेता गिरफ्तार।

मऊ में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, विक्रेता गिरफ्तार।

HighLights

  1. मऊ के इंदारा में अवैध पटाखों की बड़ी खेप जब्त।

  2. पुलिस ने 3.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद कर विक्रेता को पकड़ा।

  3. सीओ घोसी ने अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की अपील की।

जागरण संवाददाता, मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा कस्बे में मंगलवार की रात पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए पटाखों की खेप बरामद की। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से पटाखा विक्रेता नंदन गुप्ता को हिरासत में लिया है।

मंगलवार को रात करीब आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इंदारा कस्बे स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी एवं कोपागंज थाने की पुलिस टीम ने संबंधित मकान की जांच की। इस दौरान वहां रखे 18 गत्तों और पांच बोरों में पटाखे बरामद हुए।

पुलिस ने बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी है। मौके से नंदन गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने आमजन से अपील किया है कि पटाखों का अवैध भंडारण और बिक्री न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।