CA Inter Result 2026: मेरठ की रितिका गोस्वामी ने किया जिला टॉप, 98 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें मेरठ की ...और पढ़ें

सीए इंटर में मेरठ की रितिका गोस्वामी ने किया जिला टॉप।
HighLights
रितिका गोस्वामी ने 454 अंकों के साथ मेरठ में टॉप किया।
जिले से 358 में से 98 अभ्यर्थी सीए इंटर में सफल।
इशकीरत सिंह ने सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप पास किए।
जागरण संवाददाता, मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने गुरुवार को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
जिले में रितिका गोस्वामी ने 454 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। गौतम शाक्य 421 अंकों के साथ दूसरे और सौम्या रस्तोगी 397 अंकों के साथ तीसरे स्थान, क्षितिज जैन ने 390 अंक के साथ चौथा और रियाज निजवान ने 361 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। जिले से इस परीक्षा में शामिल हुए 358 छात्र-छात्राओं में से 98 अभ्यर्थी सफल हुए।
मेरठ ब्रांच के सह अध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता और सचिव सीए विशु शर्मा ने बताया कि जिले में अनुषा गुप्ता, सृष्टि जैन, हर्ष बंसल, अनुराग यादव, ईशकीर्त सिंह, दक्ष गोयल और लक्ष्य शर्मा सहित तमाम अन्य अभ्यर्थियों ने भी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जिले से दोनों ग्रुप की परीक्षा में 85 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिनमें से 18 सफल रहे।
ग्रुप प्रथम में 186 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 49 उत्तीर्ण हुए। ग्रुप द्वितीय में 87 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 31 सफल रहे।
आइसीएआइ के रीजनल काउंसिल सदस्य सीए राजीव गुप्ता और मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष सीए नितिन मलिक ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने 600 में से 502 अंक प्राप्त कर देशभर में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
चेन्नई की श्रुति 492 अंकों के साथ दूसरे और सूरत के प्रेम अग्रवाल 490 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देशभर में ग्रुप प्रथम की परीक्षा में 1,00,301 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिनमें से 23,210 सफल रहे। ग्रुप द्वितीय में 68,400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 12,938 उत्तीर्ण हुए। दोनों ग्रुप की संयुक्त परीक्षा में 38,339 अभ्यर्थी शामिल हुए जिनमें से 5,066 सफल हुए।
सीए इंटर के दोनों ग्रुप में इशकीरत सिंह ने मारी बाजी
इशकीरत सिंह ने अपनी 10वीं और 12वीं की शिक्षा सेंट मेरीज एकेडमी से पूरी की। 12वीं में स्कूल के टापर भी रहे। उन्होंने सीए इंटरमीडिएट की पूरी कोचिंग ऑनलाइन की। इशकीरत के पिता सीए केपी सिंह शहर के वरिष्ठ प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं केपीएस एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ साझेदार हैं।
उन्हें विशेष रूप से जीएसटी के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है। उनकी माता डा. सतप्रीत कौर एक अनुभवी ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट हैं, जो पिछले लगभग 25 वर्षों से उम्मीद रिहैबिलिटेशन सेंटर के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उपचार एवं पुनर्वास के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
