Move to Jagran APP

चुनावी माहौल में बढ़ी सोने की चमक

चुनावी माहौल में सोने के दाम में आंशिक उछाल की स्थिति बनी है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 22 Feb 2022 07:35 AM (IST)
Hero Image
चुनावी माहौल में बढ़ी सोने की चमक

मेरठ,जेएनएन। चुनावी माहौल में सोने के दाम में आंशिक उछाल की स्थिति बनी है। एक माह से सोना 50 हजार रुपये तोला से पार चल रहा है। एक पखवाड़े से तो दाम 51 हजार के पार हो गए हैं। सोमवार को बाजार बंद था, जबकि रविवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम के दाम 51350 रुपये थे। कोरोना से उबरने के बाद एक साल के अंतराल में यह पहला मौका है जब सोने के भाव इतने चढ़े हैं। 20 जनवरी के बाद से यह तेजी देखी गई है।

इससे पहले मई और नवंबर 2021 में भी तेजी देखी गई थी, लेकिन चार-पांच दिन बाद दाम वापस 50 हजार के नीचे लौट आए थे। चार नवंबर को दीपावली पर सोने के भाव 49000 थे, जबकि 20 फरवरी को 48350 थे। इस लिहाज से देखा जाए तो सोने के दामों में एक साल के अंतराल में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, अगस्त 2021 में चांदी के दाम पांच हजार रुपये प्रति किलो टूट गए थे और ये 64800 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी। वह भी 65100 रुपये है।

क्रिप्टोकरेंसी और शेयर मार्केट में निवेशकर्ताओं को नुकसान हुआ है। सोने में निवेश बढ़ा है, इसलिए सोने के दाम बढ़े हैं। होली तक इसके 54 हजार पार जाने की संभावना है। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे विवाद ने भी सोने के दामों को प्रभावित किया है। अप्रैल में आगामी सायों का सीजन और यूएई और भारत के बीच हुए करार के बाद मेरठ का आभूषण व्यापारी उत्साहित है।

आल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक कौंसिल के सदस्य रविप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि भारत और यूएई समझौते से सोने पर आयात शुल्क घटा है, जिससे दामों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कम भी हो सकता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।