Move to Jagran APP

प्रेमी ने बच्चे को पटक कर मार डाला… प्रेमिका का भी काटा गला, छोटी सी बात पर भड़क गया था सालिम

मेरठ में एक महिला का प्रेमी ने उसके ढाई साल के बच्चे की हत्या कर दी और महिला का चाकू से गला काटने की कोशिश की। घटना परतापुर के अछरोंडा के जंगल में हुई। महिला ने आरोपी से छूटकर शोर मचाया और लोगों की भीड़ आते देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बच्चे का शव बरामद किया। महिला की हालत गंभीर है।

By sushil kumar Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 14 Oct 2024 07:04 PM (IST)
Hero Image
बच्चे की हत्या व नजराना की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार। सौ. पुलिस

जागरण संवाददाता, मेरठ। महिला का चाकू से गला काट कर उसके ढाई साल के बच्चे की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी गई। परतापुर के अछरोंडा के जंगल में महिला के प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से छूट कर शोर मचाते हुए महिला प्रीत विहार कॉलोनी में पहुंच गई। 

लोगों की भीड़ आते देखकर आरोपी प्रेमी वहां से भाग गया और बच्चे को अछरोंडा के जंगल में गन्ने के खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बच्चे का शव बरामद किया है।

यह है पूरा मामला

लोहिया नगर थाने के नरहाड़ा निवासी अब्दुल हमीद ने अपनी 28 वर्षीय बेटी नजराना का निकाह दस साल पहले काशी निवासी निजाम से किया था। निजाम पंजाब में कपड़े का कारोबार करता है। नजराना अपने दो बेटों के साथ काशी में रहती है। 

पड़ोस में रहने वाले सालिम से नजराना का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा था। हालात यह हो चुके थे कि नजराना अब सालिम को पसंद नहीं करती थी। 

हाल में नजराना अपने दोनों बच्चों के संग मायके नरहाड़ा गांव आई हुई थी। रविवार की शाम वह घर से कहकर निकली थी कि बच्चों के कपड़े लेने जा रही है। दरअसल, सोमवार को उन्हें पिरान कलियर जाना था। बड़े बेटे को मायके में ही छोड़कर ढाई साल के छोटे बेटे को साथ ले आई थी। 

विवाद के बाद बच्चे की हत्या

बताया जाता है कि परतापुर फ्लाईओवर के समीप बृज विहार कालोनी में नजराना अपने प्रेमी सालिम से मिलने पहुंची। वहां पर दोनों में विवाद हो गया। उसके बाद सालिम उसे अछरोड़ा के जंगल में ले गया, जहां पर बच्चे को जमीन पर पटक कर हत्या की दी। उसके बाद नजराना का चाकू से गला काट दिया। 

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद खून से लथपथ नजराना प्रीत विहार कालोनी में पहुंच गई। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। नजराना को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

उधर, आरोपी ने बच्चे के शव को अछरोड़ा के जंगल में गन्ने के खेत में दफना दिया। उसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने नजराना का उपचार कराने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली। 

रात 12 बजे सालिम को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर तीन बजे सुबह बच्चे का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। नजराना की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: PM Modi News: काशी आ रहे हैं पीएम मोदी, 1300 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

यह भी पढ़ें: Bahraich Violence : बहराइच की घटना पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- सबसे पहले मेरी अपील है जो-जो पक्ष उसमें हैं...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें