विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुर्गा फ्राई लेने की हाेड़ के कारण जमकर धक्का-मुक्की, मेरठ में बसपा नेता राशिद अखलाक की सभा में लगा था स्टॉल

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 27 Oct 2026 12:44 PM (IST)

बसपा नेता राशिद अखलाक की मेरठ में जनसभा के दौरान मुर्गा फ्राई के लिए भारी अफरा-तफरी मच गई। खाने के ...और पढ़ें

मेरठ में राशिद अखलाक की सभा के दौरान मुर्गा फ्राई के लिए मची होड़

मेरठ में राशिद अखलाक की सभा के दौरान मुर्गा फ्राई के लिए मची होड़

HighLights

  1. वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

  2. शादी समारोह में मारपीट का अन्य वीडियो वायरल। 

जागरण संवाददाता, मेरठ। बसपा नेता राशिद अखलाक की समर गार्डन में आयोजित सभा के दौरान मुर्गा फ्राई लेने के लिए अफरा-तफरी मच गई। खाने के स्टॉल पर फ्राई लेने की होड़ में लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

R5

वीडियो में मुर्गा फ्राई लेने के लिए अफरातफरी मची है। स्टॉल पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था फैल गई और मौके पर धक्का-मुक्की होने लगी। राशिद अखलाक रविवार रात मेरठ के समर गार्डन स्थित 25 फुटा रोड पर जनसभा करने पहुंचे थे। यह सभा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी किया गया था।

इसी दौरान मुर्गा फ्राई के स्टॉल पर भीड़ जुट गई। जल्दबाजी में लोग अपनी बारी का इंतजार करने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करते दिखे। देखते ही देखते स्टॉल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।  

2027 चुनाव की तैयारी में सक्रिय

राशिद अखलाक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मेरठ में सक्रिय हैं। वह मेरठ शहर और मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को लेकर सभाएं कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार देर रात समर गार्डन इलाके में जनसभा आयोजित की गई थी।

शादी समारोह में मारपीट का वीडियो वायरल 

मेरठ : सोशल मीडिया पर शादी समारोह में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लिसाड़ी गेट की काॅलोनी का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को इंटरनेट पर एक मिनट 29 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। कुछ लोग बीच-बचाव में जुटे है।

बताया गया कि शादी समारोह में म्यूजिक सिस्टम पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूसे चल गए। वीडियो शानदार गार्डन काॅलोनी का बताया गया है। थाना प्रभारी दलवीर सिंह का कहना है कि वीडियो देखा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।