विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्कान और रविता जेल में रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत, त्योहार मनाने के लिए ली पूजन सामग्री

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:21 AM (IST)

सौरभ राजपूत हत्याकांड की दोषी मुस्कान और अमित हत्याकांड की दोषी रविता मेरठ जेल में होई अष्टमी का व्रत रखेंगी।

मुस्कान और रविता ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत।

मुस्कान और रविता ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत।

HighLights

  1. मुस्कान और रविता मेरठ जेल में मनाएंगी होई अष्टमी का व्रत।

  2. मृत्युदंड की दोषी महिलाएं बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए करेंगी पूजा।

  3. जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री उपलब्ध कराई, 63 अन्य महिलाएं भी व्रत में।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी और बहसूमा के अकबरपुर सादात निवासी अमित हत्याकांड की दोषी रविता जेल में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाएंगी।

दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखने की तैयारी की है। इसके लिए उन्होंने जेल में त्योहार मनाने के लिए पूजन का सामान लिया है।

दोनों कातिल पत्नियों ने पूजन सामग्री ली

मुस्कान अपनी बेटियों के लिए यह व्रत रखेगी वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों ही महिलाओं को पूजा का सामान मुहैया करा दिया है। हालांकि उनके अवाला भी जेल में 63 महिलाओं ने पूजा का सामान लिया है।

सौरभ हत्याकांड में मुस्कान को मिली फांसी की सजा

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी को उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ 14 अक्टूबर को जिला अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी,फिर उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में रख दिया था। शव से बदबू ना आए, इसके लिए ड्रम में सीमेंट डालकर शव को जमा दिया था।

बेटी को गोद में लिए मुस्कान और साहिल आए विवेचक के सामने... इंस्पेक्टर ने  कोर्ट के सामने पेश किया क्राइमसीन - meerut murder case crime scene details  revealed

मुस्कान-साहिल ने हाई कोर्ट में अपील की

दोनों दोषियों ने मृत्युदंड के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मामले में 30 नवंबर को बहस प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- सौरभ राजपूत हत्याकांड: जिला अदालत ने मुस्कान-साहिल को सुनाई थी फांसी की सजा, अपील पर हाई कोर्ट में बहस के लिए तारीख तय

अमित हत्याकांड में रविता को मिली फांसी की सजा

वहीं, 16 अक्टूबर को बहसूमा के अकबरपुर सादात निवासी अमित हत्याकांड में दोषी रविता को भी मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर हत्या कर दी थी। 

फांसी की सजा सुनते ही जमीन पर गिरी पति की हत्यारिन रविता, जेल में प्रेमी  अमरदीप का भी रो-रोकर बुरा हाल - ravita amardeep get death penalty in meerut  murder case

बच्चों के लिए व्रत रख रहीं दोनों महिलाएं

जेल में बंद दोनों महिलाएं अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। मां और बच्चों के रिश्ते से जुड़े इस पर्व को दोनों महिलाओं के जेल में मनाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ की गोल्डन गर्ल मुस्कान: बेंच प्रेस चैंपियनशिप में फिर लहराया परचम, 105 KG वजन उठाकर जीता गोल्ड