Move to Jagran APP

बीवी छोड़कर गई तो परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में गोली मारकर की आत्महत्या; फर्श पर मिली लाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले युवक की बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही वह काफी परेशान रहने लगा था। रात को बाहर से आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर में गोली चलने की आवाज आई।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 23 Oct 2024 05:47 AM (IST)
Hero Image
मुरादाबाद में युवक ने की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला के खुशहालपुर बैंक कालोनी में युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कालोनी में गोली की आवाज से खलबली मच गई। पिता के अनुसार बीवी के छोड़कर जाने और अमरोहा में मुकदमों की वजह से परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से धर्म सिंह अमरोहा के रहने वाले हैं। परिवार भी वहीं रहता है। उनके बेटे मनोज ने मुरादाबाद नगर निगम में कुछ समय वाहन चलाया। इसके बाद मझोला की बैंक कालोनी खुशहालपुर में मकान बना लिया। यहां किराएदार रह रहे हैं।

अक्सर मुकदमों की तारीख पर मनोज को अमरोहा जाना पड़ता था। उसकी पत्नी भी चार माह पहले छोड़कर चली गई थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। बताया जा रहा है कि वह बेहद शांत रहने लगा था। किसी से बात भी नहीं करता था।

फर्श पर पड़ी मिली लाश

पिता धर्म सिंह के अनुसार कई दिन से वह परेशान था। रात के समय कहीं से आया था। इसके बाद कमरे से नहीं निकला। रात में उसके कमरे से गोली की आवाज आई तो किराएदार घबरा गए। फौरन ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला। युवक की लाश फर्श पर पड़ी थी। क्राइम सीन के फोटो लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है।

बीवी के छोड़कर जाने से था परेशान

मनोज ने नगर निगम में कुछ समय वाहन भी चलाया था। बीवी के छोड़कर जाने की वजह से काफी परेशान था। किसी से कोई बात भी नहीं कर रहा था।

पति से नोकझोक पर फांसी लगाई

मझोला के लाकड़ी फाजलपुर में कल्पना ने पति से झगड़ा होने पर फांसी लगा ली। कल्पना की 2021 में योगेश से शादी हुई थी। महिला का मायका अमरोहा का है। पिछले कई दिन से उसकी नोकझोंक पति से हो रही थी। मंगलवार की रात भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। पति से नाराज होने के बाद वह कमरे में चली गई थी। जब काफी देर तक बाहर नहीं आई तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। आवाज नहीं आई तो दरवाजा खोला गया। मृतका के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने के लिए बिल्डिंग की रेलिंग से लटका था युवक, तभी पहुंचे फरिश्ते; चंद सेकेंड में बचा ली जान

यह भी पढ़ें: 'उनके हाथ में हाथ रख करना अंतिम संस्कार', आगरा में लेफ्टिनेंट पति के बाद दिल्ली में कैप्टन पत्नी ने दी जान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।