विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद सैनी सभा भंग, तेंदुए के हमले के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Updated: Mon, 31 Aug 2026 06:14 AM (IST)

मुरादाबाद की जिला सैनी सभा की बैठक में तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया ...और पढ़ें

उठाई गई मुआवजे की मांग।

उठाई गई मुआवजे की मांग।

HighLights

  1. तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं, एक पुरुष की मौत पर शोक।

  2. मृतकों के स्वजन को उचित मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग।

  3. जिला सैनी सभा की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिला सैनी सभा मुरादाबाद की बैठक में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बलिया और लालापुर पीपलसाना में तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत पर शोक जताया गया। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मृतकों के स्वजन को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पर भी सहमति बनी।

इसके अलावा जिला सैनी सभा मुरादाबाद की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष को भी पदमुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही महिला इकाई और महानगर इकाई की कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई।

संरक्षक मंडल की एक समिति गठित की गई, जिसे अक्टूबर तक नए जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक बलराम सिंह सैनी ने की और संचालन नेत्रपाल सिंह सैनी ने किया।

बैठक में किशन लाल सैनी, बीके सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, मनमोहन सैनी, मास्टर जय प्रकाश सैनी, लाखन सिंह सैनी एडवोकेट, जयपाल सिंह सैनी, अजय सैनी सीए, वेद प्रकाश सैनी, हरपाल सिंह सैनी, आरके भारत सैनी, अमर सिंह सैनी, किशन सिंह सैनी, शर्मा सिंह सैनी, हरपाल सिंह सैनी डबल फाटक और विनोद कुमार सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।