विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धमाके के साथ फटा AC बस का टायर, नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार; 55 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:10 PM (IST)

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक एसी रोडवेज बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। बस में ...और पढ़ें

हादसे के बाद सड़क के किनारे खड़ी बस और सड़क पर जमा यात्री

हादसे के बाद सड़क के किनारे खड़ी बस और सड़क पर जमा यात्री

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दिल्ली से बरेली जा रही रोडवेज बस बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर आग गोला बन गई। आग बस में पिछले हिस्से में लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। रोडवेज में सवार 55 यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।

चालक हाईवे रोडवेज को खड़ी करके दूर खड़े हो गए। इससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रोडवेज का पिछला पहिया फटने के बाद निकली चिंगारी माना जा रहा है।

WhatsApp Image 06

बरेली डीपो की रोडवेज बस दिल्ली से बरेली जा रही थीं। बस एसी थी और उसमें 55 यात्री बैठे हुए थे। पुलिस के अनुसार रात करीब पौने बजे बस जैसे ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित दलपतपुर ओवरब्रिज पर पहुंची तो पिछला टायर फट गया।

WhatsApp Image 04

तेज धमाके के साथ टायर फटने के बाद बस के पिछले हिस्से में धुआं निकला और कुछ ही देर में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। बस में आग लगी देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 03

जब तक चालक बस को रोकते तब तक आग बस में पीछे के हिस्से में फैल गई। यात्री बस से निकलने के लिए जद्दोजहद करने लगे। हर कोई पहले निकलना चाहता था। इससे काफी देर तक धक्कामुक्की भी हुई।

WhatsApp Image 01

सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन जब तक सभी यात्री निकलकर बाहर खड़े हो गए थे। जानकारी के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी डाॅ. राजीव कुमार पांडेय दो दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें- दीपावली ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक खाता! मुरादाबाद में अब तक 73 करोड़ की ठगी के बाद अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।