Move to Jagran APP

Road Accident : तेज रफ्तार डंपर ने तीन मजदूरों को रौंदा- एक की गई जान- घर में मचा कोहराम

ग्राम मुनीमपुर निवासी रामपाल सिंह का बेटा राजेश सिंह ओमप्रकाश सिंह का पुत्र अक्षय कुमार और लोकेंद्र उर्फ मिन्टू पुत्र धन सिंह निवासी मुनीमपुर ठाकुरद्वारा मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। ठाकुरद्वारा-सुरजन नगर मार्ग पर जब्दी नदी के पुल के पास बाइक को पीछे से खनन के डंपर ने रौंद दिया। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Mohd Salman Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 18 Oct 2024 09:49 PM (IST)
Hero Image
मौत के बाद गांव में मातम छा गया है।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।