विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौर चौक अंडरपास से नोएडा-सूरजपुर का सफर होगा आसान, कल से 3 दिन ट्रायल; कब से खुलेगा?

By ranjeet mishraEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 04 Nov 2026 01:27 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर से तीन दिन ...और पढ़ें

गौर चौक अंडरपास। एआई जनरेटेड तस्वीर

गौर चौक अंडरपास। एआई जनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर से ट्रायल पर खुलेगा।

  2. ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

  3. ट्रायल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी जाएगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम से राहत दिलाने वाली बड़ी खबर है। गौर चौक अंडरपास को 5 नवंबर से तीन दिन के ट्रायल के तौर पर खोला जा रहा है। ट्रायल के दौरान अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी और यातायात व्यवस्था को परखा जाएगा।

ट्रायल के दौरान जो भी कमी सामने आएगी, उसे ठीक करके ही अंडरपास को आम जनता के लिए स्थाई रूप से खोला जाएगा। अभी स्थाई तौर पर खोलने की कोई तिथि निश्चित नहीं की गई है।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पहले ट्रायल में सुरक्षा, साइनेज, लाइटिंग, जल निकासी और ट्रैफिक प्रबंधन की पूरी जांच की जाएगी। गौर चौक पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है।

सुबह-शाम लगता है लंबा जाम

चार मूर्ति गोलचक्कर, किसान चौक, एक मूर्ति गोलचक्कर और नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव इस चौक पर रहता है। सुबह-शाम पीक आवर में यहां लंबा जाम लगता है, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।

अंडरपास शुरू होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सीधी आवाजाही आसान हो जाएगी। अंडरपास खुलने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ट्रायल सफल रहा तो रोज की जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं प्राधिकरण ने वाहन चालकों से ट्रायल के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- बुद्ध की पेंटिंग से सज रहा गौर चौक अंडरपास, दिवाली से पहले 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।