दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में खपाने वाला ड्रग पैडलर गिरफ्तार, निशानदेही पर साथी स्मगलरों की तलाश तेज
नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचने वाले एक ड्रग पैडलर को 1300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कासगंज का रहने वाला है और पहले भी चाकू के साथ गिरफ्तार हो चुका है। वह दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचता था। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में खपाने वाले शातिर तस्कर को सेक्टर 63 थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 63 के जे ब्लाक से दबोचा। उसके पास से 1300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके साथियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
नोएडा सेक्टर 63 थाना पुलिस टीम शनिवार को जे ब्लाक में चेकिंग कर रही थे। इसी दौरान हाथ में झौला लिए एक संदिग्ध दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर बच निकलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और कुछ दूर ही उसे ग्रीन बेल्ट की सर्विस रोड से दबोच लिया। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कासगंज के लालूपुर गांव के राजीव के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्कूल के शौचालय में सहपाठी से कुकर्म के आरोप में नाबालिग को पकड़ा, पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज
सेक्टर 63ए से किया गया अरेस्ट
वह वर्तमान में सेक्टर 63ए में किराये पर रहता है। उससे बरामद गांजे को ले जाने संबंधी कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में पता चला है कि राजीव शातिर किस्म का अपराधी है। उसे एक साल पहले भी सेक्टर 63 थाना पुलिस चाकू के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।
जेल से बाहर आने के बाद वह गांजा तस्करों के साथ जुड़ गया। दिल्ली से सस्ते दामों पर गांजा लाकरता नोएडा में महंगे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है। इससे होने वाली आय से अपना खर्चा चलाता है।
यह भी पढ़ें- क्राइम ब्रांच ने नरेला हत्याकांड के बेरहमी हत्यारे को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी साथियों संग मिलकर हत्या

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।