Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना काल में नोएडा पुलिस पर पथराव करने वाला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 साल में तीन बार जा चुका है जेल

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 10:04 AM (IST)

    नोएडा सेक्टर 63 पुलिस ने 1150 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया जो 2020 से शराब और गांजे की तस्करी में सक्रिय था। इससे पहले वह तीन बार गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। कोरोना काल में उसने पुलिस पर हमला भी किया था। पुलिस ने उसे बरौला के पास से पकड़ा।

    Hero Image
    जागरण एक्सक्लूसिव::: कोरोना काल में पुलिस पर पथराव करने वाला गांजा तस्करी करते धरा

    मुनीश शर्मा, नोएडा। काेरोना काल में अवैध शराब बेचने के दौरान पकड़े जाने पर सेक्टर 39 थाना पुलिस पर पथराव करने वाले को शनिवार को सेक्टर 49 थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने उसे बरौला गंदे नाले के पास से दबोचा। उससे 1150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वह करीब पांच साल से शराब व गांजा तस्करी कर रहा है। इससे पहले वह बीते दो साल में तीन बार सेक्टर 49 थाने से गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। यह तस्कर उस थाना क्षेत्र का है, जो हाल में आइएसओ प्रमाणित हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2020 से चल रहा था फरार

    नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस शनिवार को गोपनीय सूचना के आधार पर बरौला गंदे नाले के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि उसकी पहचान बांदा के अतर्रा गांव के राहुल के रूप में हुई।

    वह वर्तमान में नोएडा सेक्टर 110 में रहता है। वह शातिर किस्म का अपराधी है। वह 2020 से अपराध कर रहा है। उस पर आबकारी, एनडीपीएस, आर्म्स, हत्या के प्रयास समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसका असली नाम राहुल वाजपेयी पुत्र अनिल वाजपेयी है।

    शराब बेचने पर पकड़े गए साथी, तो किया था पुलिस हमला

    पुलिस रिकार्ड के मुताबिक कोरोना काल में राहुल अपने साथी कल्पू उर्फ मंतोष झा, शंभूनाथ झा के साथ मिलकर शराब तस्करी करता था। 12 अप्रैल 2020 की रात सेक्टर 39 थाना पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए उसके साथियों को सलारपुर ईदगाह के पास दबोच लिया। इसकी जानकारी होने पर राहुल ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव करते हुए जानलेवा हमला किया था।

    हमले में मुख्य आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी संदीप कुमार बुरी तरह से घायल हो गए थे जबकि आरक्षी सचिन राठी की दाहिनी बाजू टूट गई थी। राहुल अपने साथी कल्पू उर्फ मंतोष झा, शंभूनाथ झा भाग गया था। पुलिस ने 14 अप्रैल 2020 को सेक्टर 98 चौकी क्षेत्र के एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मुठभेड़ में राहुल और कल्पू उर्फ मंतोष झा को गिरफ्तार किया था।

    मुठभेड़ में कल्पू गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन बाहर आने के बाद राहुल 2023 में फिर से अपराध करने लगा, लेकिन उसने अपना इलाका बदल लिया। वह पिछले दो साल से सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी कर रहा है।