Move to Jagran APP

खुशखबरी: नोएडा में सुपरटेक के प्रोजेक्ट में प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई शुरू, 600 से ज्यादा लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक अपकंट्री प्रोजेक्ट में प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। पहले दिन सोमवार को पांच खरीदारों ने प्लॉटों की रजिस्ट्री कराई। सुपरटेक अपकंट्री वेलफेयर एसोसिएशन ने रजिस्ट्री शुरू होने पर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार जताया है। बता दें कि सुपरटेक अपकंट्री परियोजना में 608 रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण बोर्ड ने स्वीकृति दी थी। इससे खरीदारों को बैंक लोन मिलना आसान हो जाएगा।

By Arvind Mishra Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 22 Oct 2024 12:10 PM (IST)
Hero Image
सुपरटेक अपकंट्री परियोजना में प्लॉटों की रजिस्ट्री सोमवार से शुरू हुई। (फाइल फोटो)
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।