विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'5 करोड़ में छोड़ूंगी पीछा', ऑनलाइन इश्क में गंवाए 50 लाख; अब डिप्रेशन से जूझ रहा नोएडा का बीटेक स्टूडेंट

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:09 AM (IST)

नोएडा में एक बीटेक छात्र ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए एक शादीशुदा महिला के प्रेमजाल में फंस गया, जिसने उससे ...और पढ़ें

ऑनलाइन प्यार में पड़कर अब डिप्रेशन में पहुंचा नोएडा के कारोबारी का बेटा। फोटो: सांकेतिक

ऑनलाइन प्यार में पड़कर अब डिप्रेशन में पहुंचा नोएडा के कारोबारी का बेटा। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. बीटेक छात्र ऑनलाइन ऐप पर शादीशुदा महिला के प्रेमजाल में फंसा

  2. महिला ने छात्र से उपहारों और मदद के नाम पर 50 लाख ऐंठे

  3. पीछा छुड़ाने के लिए महिला ने पांच करोड़ रुपये की मांग की

जागरण संवाददाता, नोएडा। ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो चेटिंग एप से गलत लोगों की संगत में पड़कर बीटेक के छात्र का भी जीवन खराब हो सकता है। सेक्टर 33 के रहने वाले कारोबारी के बीटेक कर रहे 22 वर्षीय बेटे के साथ हुआ।

वह अप्रैल 2025 में एप से मुंबई की शादीशुदा व बच्चे की मां के प्रेमजाल में फंस गया। चंद महीनों में बीटेक छात्र ने महिला को उपहार देने और मदद के नाम पर 50 लाख खर्च कर डाले।

बात शादी तक पहुंचने पर स्वजन ने पड़ताल की तो महिला के फर्जीवाड़े का पता चला। इस झूठ से बीटेक छात्र डिप्रेशन में चला गया। आरोप है कि पीछा छुड़ाने के एवज में महिला पांच करोड़ रुपये की मांग कर रही है।

पीड़ित के पिता ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत तीन पर सेक्टर 24 थाने में शनिवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नोएडा सेक्टर 33 के रहने वाला युवक बीटेक फाइनल इयर का छात्र है। वह अप्रैल 2025 में वीडियो चेटिंग एप से ईस्ट मुंबई बैंजर टावर कांदीवाली के आरके उर्फ रतनदीप से दोस्ती हुई।

देखभाल करने और अच्छे व्यवहार के कारण बीटेक छात्र आरके पर विश्वास करने लगा। आरके ने एप पर जुड़ी जसलीन उर्फ ऐंजल खन्ना उर्फ ज्योति खन्ना उर्फ ज्योति सरकार के गलत एटीट्यूट के चलते उसको सबक सिखाने की साजिश रची।

बीटेक छात्र से एप पर ज्यादा-ज्यादा से काइन्स खर्च कराए। जसलीन ने बीटेक छात्र से दोस्ती की और प्रेमजाल में फंसाकर रकम ऐंठने लगीं। मई 2025 में मोबाइल नंबर लेकर बात करने और मिलने लगे।

जून 2025 में जसलीन अपनी बहन क्रिस्टी उर्फ स्मिता अयोध्या सरदार को साथ लेकर नोएडा मिलने आई। युवक से शादी का प्रस्ताव रखा।

शादीशुदा निकली, ऐंठ चुकी 50 लाख

बेटे को जसलीन से शादी के प्रस्ताव को लेकर स्वजन ने जानकारी की तो पता चला कि वह शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। आरके उर्फ रतनदीप उसका पति है।

जसलीन ने दावा किया कि वह जल्द तलाक लेगी और युवक से शादी करना चाहती है। सच्चाई जानकर युवक अवसादग्रस्त हो गया। स्वजन को मनोचिकित्सक तक साथ रखना पड़ा। 

बोली-5 करोड़ देने पर छोड़ूंगी पीछा

आरोप है कि जसलीन शादी करने का दबाव बना रही है। पीछा छोड़ने के एवज में पांच करोड़ रुपये की मांग कर रही है। इसके चलते युवक और स्वजन मानसिक रूप से परेशान हैं।

वक का भविष्य अंधकारमय में होना बता रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उधर, जसलीन से पक्ष लेने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

कोर्ट के आदेश पर जसलीन, क्रिस्टी व आरके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संपर्क कर जल्द बयान दर्ज कराए जाएंगे।

- उमेश चंद्र नैथानी, थाना प्रभारी 

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक स्कूल में छात्र की आंख पर डंडे से हमला, हालत गंभीर; दिल्ली एम्स में भर्ती