अब नोएडा में सेक्टर 51 से 52 मेट्रो स्टेशन पहुंचना आसान, स्काईवाक ट्रायल के लिए खुला; जानें कैसे मिलेगा लाभ
नोएडा में सेक्टर 51 एक्वा लाइन और सेक्टर 52 ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला स्काईवॉक रक्षाबंधन पर ट्रायल ...और पढ़ें

अब यात्री सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर स्काईवाक से सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन तक जा रहे हैं। जागरण
HighLights
सेक्टर 51 और 52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ता स्काईवॉक।
रक्षाबंधन पर ट्रायल के लिए खोला गया नया स्काईवॉक।
यात्रियों को एक्वा और ब्लू लाइन बदलने में सुविधा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 51 एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 52 ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन जाने के लिए बनाया गया स्काईवाक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। अब यात्री सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर स्काईवाक से सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन तक जा रहे हैं और दिल्ली से आने वाले यात्री सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर इसी स्काईवाक के जरिए सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पहुंच रहे हैं।
