नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही एक निजी डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। चालक ...और पढ़ें

HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी बस में लगी आग।
चालक ने बस रोककर यात्रियों की जान बचाई।
पुलिस और सुरक्षाकर्मी आग बुझाने में जुटे।
जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। आग की भनक लगते ही चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया जिसके बाद सवारियों ने कूद कर जान बचाई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे के निजी सुरक्षा कर्मी और पुलिस ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली की तरफ से आगरा की तरफ जाने वाली प्राइवेट डबल डेकर बस में अचानक यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव की समीप आग लग गई। जब तक सवारियां कुछ समझ पाती तब तक बस में से धूं-धूं करते हुए ऊंची लपटें उठने लगी।
