विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 की उम्र में UPSC, 7 साल में SSP से बनीं नोएडा जोन की पहली महिला DCP; कला की भी शौकीन हैं IPS प्रीति यादव

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 02:33 PM (IST)

आईपीएस प्रीति यादव को नोएडा जोन की पहली महिला डीसीपी नियुक्त किया गया है। वह गौतमबुद्ध नगर में महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

आईपीएस प्रीति यादव।

आईपीएस प्रीति यादव।

HighLights

  1. आईपीएस प्रीति यादव नोएडा जोन की पहली महिला डीसीपी बनीं।

  2. लक्ष्मी सिंह ने उन्हें नोएडा जोन की डीसीपी जिम्मेदारी सौंपी।

  3. महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा विभागों में पहले भी काम किया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) प्रीति यादव को नोएडा जोन की डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

वह नोएडा जाेन की पहली महिला डीसीपी होंगी। आईपीएस साद मियां खान का आगरा कमिश्नरेट पुलिस में ट्रांसफर होने पर जिम्मेदारी मिली है।

dcp

वह गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा से जुड़े विभागों में जिम्मेदारी संभाल रही थीं। बता दें कि वह 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पिता चंडीगढ़ पुलिस में मुख्य आरक्षी रहे हैं।

IPS Preeti Yadav Life and Educational Qualification?

आईपीएस प्रीति यादव के पिता का नाम मुकेश यादव है। वह चंडीगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे हैं। उनका परिवार मूलरूप से रेवाड़ी का रहने वाला है। प्रीति यादव का जन्म 10 अप्रैल 1996 में हुआ था।

image

पढ़ाई में हमेशा किया टॉप

उन्होंने आर्ट्स से 12वीं की परीक्षा 96.2 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की। आईपीएस प्रीति ने 2019 में यूपीएससी क्रैक करने से पहले भूगोल से बीए ऑनर्स किया था और यूनिवर्सिटी भी टॉप किया था।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 14.00.31

बचपन से ही देखा था सिविल सर्विसेज क्रैक करने का सपना

बचपन से ही IPS Preeti Yadav ने सिविल सर्विसेज में जाने का सपना देखा था। यही वजह है कि जब पोस्ट ग्रैजुएशन करने लगीं तो वो सपना उन्हें इस ओर ले गया और उन्होंने परास्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और तैयारी करने लगीं।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 14.00.31 (1)

पहले प्रयास में ही पाई सफलता

IPS Preeti ने पहले ही प्रयास में 22 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर लिया और वह 26 अगस्त 2019 को भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हो गईं। 

WhatsApp Image 2026-10-30 at 14.00.31 (2)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। चुनाव 2026, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।