गेहूं-मसूर और सरसों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 100% मिलेगी सब्सिडी; ई-लॉटरी से होगा चयन
कृषि विभाग ने पीलीभीत में रबी फसलों जैसे गेहूं, मसूर और राई-सरसों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू।
गेहूं, मसूर, राई-सरसों के बीज उपलब्ध, मिलेगा अनुदान।
लक्ष्य से अधिक आवेदन पर ई-लॉटरी से होगा चयन।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। रबी सीजन के लिए कृषि विभाग ने गेहूं, मसूर और राई, सरसों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि किसान विभागीय वेबसाइट या ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर निश्शुल्क बुकिंग कर सकते हैं।
जिले में राई, सरसों के 7,855 मिनी किट निश्शुल्क बांटी जाएगी। इसके साथ गेहूं के 23641 कुंतल, मसूर के 33.40 कुंतल और सरसों के 66 कुंतल सामान्य बीज बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। फसल प्रजातियों की अवधि के अनुसार किसानों को 50 से 100 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में किसानों का चयन ई-लॉटरी से किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि योजनाओं का लाभ केवल फार्मर आईडी धारक पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अलनीनो का डबल अटैक: खरीफ के बाद अब रबी की फसलों पर मंडराया संकट
