विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में टाइगर का खौफ: सैजना गांव में हमला कर 4 बकरियों को मारा, इलाके में भारी दहशत

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:08 PM (IST)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास सैजना गांव में एक बाघ ने चार बकरियों को मार डाला, जिससे ग्रामीणों में दहशत ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

संवाद सूत्र, न्यूरिया (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की वन सीमा के किनारे सटे सैजना गांव में टाइगर ने चार बकरियों को मार डाला। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। बकरियों की मौत से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि ग्रामीण वन सीमा के किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान टाइगर ने हमला कर चार बकरियों को मार दिया। सूचना मिलने पर डिप्टी वन रेंजर और सीवीओ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों की मौजूदगी में चारों बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनके शवों को मिट्टी में दबा दिया गया। मृत बकरियों में दो सैजना निवासी छत्रपाल और दो धर्मपाल की थीं।

घटनास्थल पर टाइगर ट्रैकरों ने सघन गश्त की। इस दौरान टाइगर के पगमार्क भी मिले। घटनास्थल पीटीआर की वन सीमा से लगभग 800 मीटर हवाई दूरी पर बताया गया है। बाघ की मौजूदगी से वन सीमा के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब सैलानी चुन सकेंगे बेस्ट नेचर गाइड, शुरू होगी QR कोड से ग्रेडिंग व्यवस्था