विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में नया मोड़, 8 साल पहले हुए बम हमले की कड़ी जांच रही पुलिस

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:08 PM (IST)

प्रयागराज में सपा नेता पवन कुमार यादव हत्याकांड में पुलिस आठ साल पहले हुए बम हमले की कड़ी जांच कर ...और पढ़ें

सपा नेता पवन यादव। (तस्वीर- फाइल)

सपा नेता पवन यादव। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सपा नेता व पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव पर आठ साल पहले भी बम से हमला हुआ था। उस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे, लेकिन पास खड़े अरुण उर्फ बच्चे को चोट आई थी।

हमलावरों ने फायरिंग करते हुए धमकाया था कि आज बच गया, लेकिन आगे नहीं बच पाएगा। मामले में मुंंगराव गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया था। पुलिस उस घटना को भी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है।

बताया गया है कि वर्ष 2018 में ग्राम सभा मुंगराव के प्रधान पवन कुमार यादव थे। अक्टूबर 21 को उन्होंने हंडिया थाने में राहुल, राजा, शशांक यादव, मनोज कुमार और सिद्धार्थ उर्फ सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि शाम करीब साढ़े छह बजे घर के सामने मार्केट में बैठे थे, तभी राहुल समेत अन्य लोग इकट्ठा होकर आए और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। जब तक कुछ समझ पाते बम से हमला कर दिया। जान बचाकर भागते समय बम फटा, जिससे अरुण उर्फ बच्चे को चोट आई।

हमलावरों ने कई बम फेंके जो दीवार पर लगे तो फायरिंग करते हुए धमकी दी। लाठी-डंडे से राजबहादुर, उसके भाई बलराम की पिटाई की। हालांकि घटना का कारण नहीं बताया गया था। अब पुलिस हत्याकांड के मामले में पूर्व में हुए हमले को जोड़कर देख रही है। आरोपितों की गतिविधि का भी पता लगाया जा रहा है।

सीमेंट की ईंट बनाने का करते थे कारोबार

ग्रामीणों का कहना है कि पवन सीमेंट की ईंट बनाने का भी कारोबार करते थे। उनका ईंट भट्ठा गांव के ही पास है। वहां पर भी कई लोगों का आना जाना था। कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर भी विवाद की चर्चा है।

बेसुध हुई पत्नी, बिलखते रहे बच्चे

पवन की हत्या के बाद पत्नी नीतू बेसुध हो गई। बेटा प्रिंस उर्फ उज्जवल पोस्टमार्टम हाउस पर तो बेटी पुष्पांजलि, सृष्टि और कृति घर पर रोते-बिलखते रहे। घटना की जानकारी पाकर तमाम रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पवन की मां और पिता भी ग्राम प्रधान थे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: पूर्व प्रधान सपा नेता हत्याकांड में तीन आरोपी हिरासत में, सरेराह गोली मारकर की थी हत्या