विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

APO Pre Exam 2025 का परिणाम रद करने के फैसले के खिलाफ UPPSC अपील की तैयारी कर रहा, इलाहाबाद HC ने दिया था आदेश

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 26 Nov 2026 07:35 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील करने की तैयारी में है। यह विवाद 366 आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिक अंक होने के बावजूद अनारक्षित श्रेणी में न रखने के कारण उत्पन्न हुआ था, जिससे नई मेरिट सूची बनाने का निर्देश दिया गया।

उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।

उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. नई मेरिट सूची जारी करने के HC के आदेश को डबल बेंच में अपील दाखिल करने की तैयारी

  2. 366 अभ्यर्थियों के अधिक अंक होने के बावजूद आरक्षित श्रेणी में रखे जाने पर उठा था विवाद

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपील करने की तैयारी की है। इसके पूर्व आदेश की समीक्षा की जा रही है और अपील के लिए शासन से अनुमति मांगी जाएगी।

किस व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हुआ था

हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में 30 अप्रैल को घोषित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त करते हुए आयोग को नए सिरे से मेरिट सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। दरअसल, करीब 182 पदों के लिए आयोजित एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में आयोग ने श्रेणीवार मेरिट सूची जारी की थी। इसमें अनारक्षित श्रेणी की सूची को केवल उन अभ्यर्थियों तक सीमित रखा गया था, जिन्होंने आरक्षण का दावा नहीं किया था। इस व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

हाई कोर्ट ने परिणाम रद करने का दिया था आदेश  

मामले में आयोग ने स्वीकार किया था कि 321 ओबीसी और 43 अनुसूचित जाति (एससी) के अभ्यर्थियों ने अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इसके बावजूद उन्हें अनारक्षित श्रेणी में स्थान देने के बजाय उनकी मूल आरक्षित श्रेणी में ही रखा गया। इसके परिणामस्वरूप उनसे कम अंक पाने वाले कुछ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए। इसी आधार पर हाई कोर्ट ने परिणाम को रद करते हुए नए सिरे से मेरिट सूची तैयार करने का आदेश दिया था।

डबल बेंच में अपील दाखिल करने की तैयारी 

अब आयोग इस निर्णय के खिलाफ अपील डबल बेंच में दाखिल करने की तैयारी में है। लोक सेवा आयोग के अनुसार नियमों की सही तरीके से व्याख्या नहीं होने से ऐसी स्थिति बनी है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी कहते हैं कि अपील के लिए शासन से अनुमति मांगी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बहुप्रतीक्षित गंगा पर सिक्स लेन पुल निर्माण में फिर सुस्ती, प्रयागराज के DM ने कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी

यह भी पढ़ें- चमत्कार के दावे, झाड़-फूंक व खुद की पूजा कराने वाले महामंडलेश्वर व संतों पर चाबुक, अखाड़ों में गुप्त जांच शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।