विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer Recruitment: 24 दिन, 13 जिले और 20 हजार युवा: सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 10 Sep 2026 02:59 PM (IST)

Agniveer Recruitment: सहारनपुर में सेना भर्ती कार्यालय मेरठ द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 24 दिवसीय इस रैली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सहारनपुर में 24 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली का सफल समापन।

  2. मेजर जनरल मनीष कुमार ने भर्ती स्थल का दौरा कर समीक्षा की।

जागरण संवादददाता, सहारनपुर। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली, सेना भर्ती कार्यालय मेरठ द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित की जा रही थी। भर्ती रैली का समापन बुधवार को हो गया।

इस भर्ती रैली के माध्यम से एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ एवं हापुड़ के अभ्यर्थियों में से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीरट्रेड्समैन(8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न की गई।

अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, उत्साह एवं प्रतिबद्धता ने भर्ती रैली के सुचारू एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 24 दिवसीय भर्ती रैली में 20,923 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती रैली के दौरान मेजर जनरल मनीष कुमार जोनल रिक्रूटिंग आफिसर (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भर्ती स्थल का दौरा कर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं देशभक्ति के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभ्यर्थियों में दिखाई दिया उत्साह, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता अग्निपथ योजना के अंतर्गत राष्ट्र की सेवा करने की उनकी दृढ़ इच्छा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- AI बनेगी 'आंख': रास्ता पहचानेंगे और कंप्यूटर-किचन संभालेंगे दृष्टिबाधित, लाइव डेमो ने दिखाई तकनीक की ताकत

जसनूर और अभिनव ने इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में दिखाई प्रतिभा

सहारनपुर : हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में शहर के दो मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आशा माडर्न स्कूल के जसनूर ने दूसरा और अभिनव मलिक ने तीसरा स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।

आशा माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डा. दिव्य जैन ने बताया कि इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डा. दिव्य जैन ने बताया कि फरीदाबाद में आयोजित ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में आशा माडर्न स्कूल के कक्षा छह की छात्रा जसनूर कौर ने दूसरा स्थान तथा कक्षा आठ के छात्र अभिनव मलिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

यह भी पढ़ें- इंडस्‍ट्र‍ियल कॉर‍िडोर की बदलेगी तस्वीर, सहारनपुर में अब 17 नहीं स‍िर्फ 6 गांवों पर नजर; इस कारण होगा यह बदलाव

यह भी पढ़ें- टाईम टेबिल जारी, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन संचालित नहीं; चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मेरठ सहित कई स्टेशनों पर होगा इसका ठहराव