विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: जिला जज के फैसले के बाद बड़ा एक्शन, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:03 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 10:23 AM (IST)

सहारनपुर में जिला जज न्यायालय के आदेश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया है। ...और पढ़ें

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट।

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट।

HighLights

  1. कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया

  2. जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद हुई यह कार्रवाई

  3. अप्रिय घटना की आशंका पर शहर में भारी पुलिस बल तैनात

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। इंटरनेट मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी। वहीं कैराना की सांसद इकरा हसन को उनके घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

मस्जिद को अवैध बताते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मार्च -2025 में शिकायत की थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद अवैध है। परिसर का व्यावसायिक उपयोग भी हो रहा है जो कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह मामला सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में डेढ़ वर्ष से चला आ रहा था।

meerut police team small

शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनात

जुलाई में कोर्ट ने मस्जिद को अवैध माना था। इसके बाद जिला जज न्यायालय ने भी तीन दिन पहले दिए आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही माना था।

जिला न्यायालय के फैसले के बाद की कार्रवाई

हालांकि शुक्रवार रात से ही अफवाह फैल रही थी कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके बाद पार्षदों और सांसद इमरान मसूद ने इंटरनेट मीडिया पर आकर अपनी बात रखी थी। शनिवार सुबह सवेरे मौके पर छह बुलडोजर की मदद से मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- School Closed: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगरा DM ने दिया छुट्टी का आदेश

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: नैनीताल-बागेश्वर-देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, आरेंज अलर्ट; 3 जिलों के स्कूल बंद

iqra hasan small

इकरा हसन को किया हाउस अरेस्ट

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद प्रकरण को लेकर कैराना सांसद इकरा हसन रात में सहारनपुर जा रही थी। इस बीच उनके घर कैराना थाना पुलिस पहुंची और उनको हाउस अरेस्ट कर लिया। थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उनके आवास पर मौजूद है।