सहारनपुर में CA दीपक गुप्ता के आवास व कार्यालय पर ED का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज; जौहर विवि से कनेक्शन
प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सहारनपुर के सीए दीपक गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ...और पढ़ें
HighLights
ईडी ने सहारनपुर में सीए दीपक गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की।
यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है।
सरकारी ठेकों की रकम डायवर्ट करने के आरोपों की जांच हो रही है।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोनल ऑफिस ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 17 के तहत सहारनपुर में छापेमारी की गई।
ईडी की जांच में सरकारी ठेकों की रकम को कथित तौर पर निजी ठेकेदारों के जरिए डायवर्ट किए जाने और बाद में इस रकम के इस्तेमाल की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, डायवर्ट की गई रकम का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की संपत्तियों के निर्माण समेत अन्य कार्यों में किए जाने का आरोप है।

सीए दीपक गुप्ता का आवास।
इसको लेकर एडी की टीम ने सहारनपुर के सीए दीपक गुप्ता के आवास ग्रीन पार्क हसनपुर चुंगी वह उनके कार्यालय अंबाला रोड फायर ब्रिगेड के सामने भी दस्तावेजों की जांच की।
सहारनपुर में सीए के आवास व कार्यालय पर ईडी की कार्रवाई
सहारनपुर में एमएलसी शाहनवाज व उनके पिता सरफराज के सपा नेता आजम खान से करीबी रिश्ते रहे हैं। मगर उनके जेल जाने के बाद शाहनवाज व सरफराज ने उनसे दूरी बना ली थी। बताया जा रहा है कि रुपए को डाइवर्ट किए जाने के मामले में यह छापेमारी की गई है।

ईडी की गाड़ी।
एसपी सिटी मव्योम बिंदल ने बताया कि एडी की टीम ने हमसे संपर्क नहीं किया है। छापेमारी की अभी हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें- आजम खान के खिलाफ ED का एक्शन, दिल्ली-यूपी में ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर मारा छापा
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
