विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में डीघा बाईपास लिंक रोड के सर्वे का आदेश, टेक्सटाइल पार्क और निवेश पर भी जोर

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने एनएचएआई को डीघा बाईपास से औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद तक लिंक रोड बनाने के लिए जल्द सर्वे ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. डीघा बाईपास से औद्योगिक क्षेत्र तक लिंक रोड सर्वे।

  2. जीबीसी-5.0 के दो हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा।

  3. बंद कताई मिल में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। सीडीओ के पूछने पर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विभागवार लंबित मामलों की जानकारी दी। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को गुणवत्ता के साथ इसके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, एक जनपद-एक व्यंजन योजना की प्रगति बताई। सीडीओ ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पवन कुमार सिन्हा व उपायुक्त उद्योग आपस में समन्वय स्थापित कर इन योजनाओं के आवेदकों के बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का नियमित फालोअप करने, शाखा स्तर पर उसकी स्वीकृति दिलाने व ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। जिससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5.0 के तहत दो हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने का लक्ष्य शासन से मिला है। जीबीसी-5.0 नवंबर के अंतिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है।

सीडीओ ने कहा कि लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए अधिकाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेसर्स मोहन एंड ज्ञानेश्वर आयल मिल, मेसर्स केसरी लान एवं रिजार्ट, मेसर्स यूनिक ट्रेडर्स तथा प्लेज पार्क योजना में प्राप्त आवेदन पत्र के संबंध में चर्चा की। प्लेज पार्क के संबंध में विभागों की आख्या प्राप्त होने पर संयुक्त स्थलीय सर्वेक्षण की तिथि निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जिसे मृत समझकर तलाश रही थी पुलिस, जिंदा मिली वह महिला, मायके वालों ने हत्या और शव गायब करने का दर्ज कराया था केस

यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्म चंद्र ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र-खलीलाबाद के विस्तार, बंद 137 औद्योगिक इकाइयों को पुन: चलाने के बारे में जानकारी दी। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के सहायक आयुक्त ने कहा कि बंद चल रहे संत कबीर कताई मिल्स लिमिटेड-मगहर में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

सीडीओ ने गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघा बाईपास स्थित ओवरब्रिज से औद्योगिक क्षेत्र-खलीलाबाद तक लिंक रोड बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के अधिकारी शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट दें। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में आजादी के बाद अब दलित बस्ती को मिलेगी पक्की राह, 30 लाख से बनेगी सड़क और पुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।