Move to Jagran APP

Shahjahanpur News : इलाज के दौरान महिला की गई जान, पोस्टमार्टम के लिए 40 घंटे इंतजार

आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना की वजह से ही बेटी बीमार हो गई। काफी इलाज कराने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 12 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कालेज लेकर गए थे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया में देरी होने की वजह से करीब 40 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 14 Oct 2024 08:59 PM (IST)
Hero Image
Shahjahanpur News : इलाज के दौरान महिला की मृत्यु, पोस्टमार्टम के लिए 40 घंटे इंतजार

संवाद सूत्र, खुटार : इलाज के दौरान महिला की मृत्यु होने के करीब 36 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। क्षेत्र के पटवा मुहल्ला निवासी संजय मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी ज्योति की शादी 17 फरवरी 2023 को सदर क्षेत्र के बारादरी मुहल्ला निवासी हर्षित मिश्रा से की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मारपीट भी की गई। ज्योति का एक सात माह का बेटा भी है। 25 दिन पूर्व बेटी की उन लोगों ने पिटाई की तो ज्योति ने फोन कर पूरा प्रकरण बताया था। जिसके बाद संजय बेटी को अपने साथ घर लेकर चले गए थे।

आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना की वजह से ही बेटी बीमार हो गई। काफी इलाज कराने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 12 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कालेज लेकर गए थे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया में देरी होने की वजह से करीब 40 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव खुटार पहुंचा लेकिन देरी होने की वजह से मंगलवार को अंत्येष्टि की जाएगी। इससे पहले भी कई बार समय से पोस्टमार्टम न होने की वजह से कई शवाें की अंत्येष्टि में 40 घंटे से ज्यादा समय लग चुका है। एसओ आरके रावत ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाना था। शनिवार रात मृत्यु होने के बाद अगले दिन पोस्टमार्टम हाउस पर देरी से शव पहुंचा था। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरा मृत्यु

डिलारी: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव जलालपुर खालसा निवासी शिवराम का 21 वर्षीय पुत्र सोमपाल जटपुरा से दशहरा मेला देखकर बाइक से घर जा रहा था। तभी काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेहतर उपचार के लिए स्वजन ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गमगीन माहौल में स्वजन ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।