शामली में ई-स्कूटी की बैटरी बनी 'बम', घर में धमाके के साथ लगी आग; बाल-बाल बची परिवार की जान
बाबरी गांव में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से घर में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान ...और पढ़ें

घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से घर में लगी आग। जागरण
HighLights
इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से घर में भीषण आग लगी।
आग लगने से घर का डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक।
बाबरी गांव में गुरुवार तड़के हुई यह दर्दनाक घटना।
संवाद सूत्र, बाबरी। बाबरी-हिरणवाड़ा मार्ग पर गांव बाबरी की हरिजन बस्ती में घर में ख़डी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से स्कूटी समेत घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जल गया।
गुरुवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे सुरेंद्र सिंह निवासी बाबरी के घर पर उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी ख़डी थी, जिसमें अचानक धमाके की आवाज हुई और देखते ही देखते स्कूटी के साथ ही घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान भी जल गया। स्कूटी वाले कमरे में सुरेंद्र कुमार का पुत्र उमेश भी सोया हुआ था।
स्कूटी व कमरे में लगी आग लगने के कारण कमरे में धुआं भर गया जिससे उमेश की आंख खुल गई, और वह घबराकर कमरे से बाहर निकल कर शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर का सामान जल चुका था।
स्वजन के अनुसार घर के सामान जलने से करीब डेढ़ लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। बिस्तर, मेज-कुर्सी, मिक्सी, मोबाइल फोन, पंखा, जूते और अन्य घरेलू सामान जल गए। स्वजन के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से आग लगी थी। स्कूटी फटने की वजह की जानकारी नहीं है।
