विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान के पिता से मिले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, कहा-दुख की घड़ी में साथ हूं

By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 05 Sep 2026 12:25 PM (IST)

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और खुशी बालियान ने शामली के बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। ...और पढ़ें

बाबरी के बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के आवास पर हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पिता सतबीर फौजी से बात करते हुए। जागरण

बाबरी के बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के आवास पर हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पिता सतबीर फौजी से बात करते हुए। जागरण

HighLights

  1. मासूम शर्मा की अंकित बालियान के परिवार से मुलाकात।

  2. उन्होंने दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

  3. कलाकारों ने हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई।

संवाद सूत्र, बाबरी (शामली)। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के साथ बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के आवास पर पहुंचे और पीड़ित स्वजन से मिले। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं।

बुधवार को अंकित बालियान की तेरहवीं में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा था कि अंकित बालियान की हत्या के बाद से हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री भय के माहौल में है, जिस कारण वे दुख भी व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि वे दुख में शामिल होना चाहते हैं। कुछ समय बाद हरियाणा कलाकार भी पहुंचेंगे। शुक्रवार को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा दोपहर ढाई बजे अंकित बालियान के आवास पर पहुंचे।

उन्होंने पिता और अन्य स्वजन से बातचीत की और सांत्वना दी। वहीं, मासूम शर्मा के साथ हरियाणवी कलाकार खुशी बालियान ने भी आवास पर पहुंच कर अंकित बालियान क़ी पत्नी सीमा बालियान से मुलाकात कर सांत्वना दी। दोनों कलाकारों ने कहा कि हरियाणा में अपराध थोड़ा बढ़ रहा था, लेकिन अब हरियाणा पुलिस भी अपराध पर काम कर रही है। इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने भी अंकित बालियान के आवास पर पहुंच कर स्वजन को सांत्वना दी।