अंकित बालियान के घर वालों से मिलकर सैनिक संस्था ने दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुजफ्फरनगर इकाई ने शामली के बंतीखेड़ा गांव में दिवंगत गायक अंकित बालियान के परिवार से मिलकर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शामली। गांव बंतीखेड़ा में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुजफ्फरनगर इकाई की टीम ने पहुंचकर फौजी सतबीर सिंह के आवास पर उनके दिवंगत बेटे अंकित बालियान के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
मंगलवार को बंतीखेड़ा में पहुंचे संस्था के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इसके बाद टीम ने सूबेदार रणधीर सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके स्वजन से भी मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। इस सांत्वना यात्रा में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष सूबेदार मनोज राठी, राष्ट्रीय लोकदल व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष गौरव, रूकमेश, सूबेदार अशोक कुमार, हवलदार रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और समाजसेवी नरेंद्र पवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
