अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर ढेर, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल
शामली में पुलिस मुठभेड़ में अंकित बालियान हत्याकांड के दो शार्प शूटर ढेर हो गए। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी ...और पढ़ें
HighLights
शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।
अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर हो गए।
मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
जागरण संवाददाता, शामली। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए। इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है।

जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे। घटनास्थल पर एसपी समेत पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
पिता बोले, सभी का हो एनकाउंटर
अंकित बालियान के पिता सत्यवीर उर्फ सतबीर फौजी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अभी आधा इंसाफ मिला है, जितने भी इस प्रकरण में शामिल हैं। सभी एनकाउंटर में ढेर होने चाहिए।
पत्नी ने कहा, कुछ इंसाफ मिला
अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने बताया कि जो हमने खोया है वो तो वापस नहीं आएगा, लेकिन दो बदमाशों के मरने से कुछ इंसाफ मिला है। हालांकि इस प्रकरण में जितने लोग शामिल हैं। सभी को पुलिस सजा दें।
