विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल से 'इंस्टाग्राम' के जरिए हथियार गैंग का नेटवर्क, पंजाब के दो तस्कर दबोचे; 80 हजार में बेचते थे पिस्टल 

By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Wed, 19 Aug 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

पुलिस ने शामली में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 10 अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। यह गिरोह पंजाब में हथियारों की तस्करी करता था।

शामली पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते एसपी।

शामली पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते एसपी।

HighLights

  1. दो आरोपित गिरफ्तार, तीन पिस्टल, छह तमंचे, एक रिवाल्वर और 12 कारतूस बरामद

  2.  मेरठ स्थित हापुड़ अड्डे के पास एक व्यक्ति से हथियार लेकर जा रहे थे पंजाब।

संवाद सूत्र, झिंझाना (शामली)। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान आरोपितों को पकड़ा। उनके कब्जे से तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, छह तमंचे, 12 कारतूस, 15 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की।

मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लुधियाना निवासी विनय कुमार और राजेश के रूप में हुई है। दोनों बाउ गिल गिरोह के सदस्य हैं। बाउ गिल वर्तमान में एनडीपीएस के मामले में होशियारपुर जेल में बंद है। पुलिस का दावा है कि जेल में रहने के बावजूद वह इंटरनेट काल और इंस्टाग्राम के माध्यम से गिरोह की गतिविधियां संचालित कर रहा है।

एसपी ने बताया कि आरोपितों ने बताया कि बाउ गिल के निर्देश पर वे मेरठ पहुंचे थे। हापुड़ बस अड्डे के पास एक व्यक्ति से उन्हें हथियार और कारतूस मिले थे। इसके बाद दोनों कार से हथियार लेकर पंजाब जा रहे थे। गिरोह में एक पिस्टल करीब 80 हजार रुपये और तमंचा करीब 10 हजार रुपये में बेचा जाता था। गिरोह अवैध हथियारों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में भी संलिप्त है। आरोपित कम कीमत पर हथियार खरीदकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की सप्लाई करने वालों की तलाश में जुटी है। आरोपितों के खिलाफ थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद के लिए चंदा वसूली करने वाले जफर को ATS ने मेरठ से दबोचा, मसूद अजहर से प्रभावित था बिहार का युवक

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

चौसाना : चौसाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगारामपुर-खेड़की रोड पर सनव्वर के बाग के पास एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लिए खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान आरिफ पुत्र इंतजार निवासी ग्राम चौसाना के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक की मौत का रहस्य गहराया, स्वजन ने DM मेरठ से लगाई न्याय की गुहार

चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।