सिद्धार्थनगर में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बरामद
सिद्धार्थनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी रियाजुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया गया था।
पुलिस ने आरोपी रियाजुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया।
13 वर्षीय अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
जागरण संवाददाता, इटवा। शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत था। इस घटना में पुलिस को सफलता हाथ लगी। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपित को धर दबोचा और अपहृता को भी खोज निकाला। मामला त्रिलोकपुर थानांतर्गत एक गांव का है।
उक्त गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग को गांव का ही आरोपित रियाजुद्दीन अंसारी द्वारा भगा ले गया था। घटना 10 सितंबर की बताई गई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने 11 सितंबर को थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि आरोपित रियाजुद्दीन अंसारी ने शादी का झांसा देकर घर से ही लड़की को कहीं भगा ले गया।
जबकि बेटी अभी नाबालिग है। काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रियाजुद्दीन के विरुद्ध अपहरण, एससी-एसटी, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
गिरफ्तारी और किशोरी को खोजने के लिए उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव, अमरेश पाण्डेय, महिला आरक्षी रूपा की टीम गठित की। टीम ने प्रयास शुरू किए गए। शनिवार को पुलिस को पता चला कि आरोपित चिताही तिराहे के पास दिखाई दिया है। तुरंत पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर जाकर उसे धर दबोचा। बाद में अपहृता को भी खोज निकाला।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत; परिवार का हंगामा
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि नाबालिग बरामद कर ली गई है। आरोपित को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- अलकायदा लिंक: गिरफ्तार मकसूद के पिता को एटीएस ने लखनऊ बुलाया, दो और संदिग्धों की तलाश तेज
