विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में कोन ब्‍लाक की समिति में धान खरीद बंद, आक्रोश‍ित किसानों ने क‍िया प्रदर्शन

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 04:32 PM (IST)

सोनभद्र के कोन ब्लॉक में धान खरीद केंद्र बंद होने से किसान आक्रोशित हैं। उन्होंने समिति परिसर में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि केंद्र नहीं खुला तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

सोनभद्र के कोन ब्लॉक में धान खरीद केंद्र बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन।

सोनभद्र के कोन ब्लॉक में धान खरीद केंद्र बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन।

HighLights

  1. कोन ब्लॉक में धान खरीद केंद्र बंद होने से किसान नाराज।

  2. किसानों ने समिति परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

  3. केंद्र न खुलने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई।

जागरण संवाददाता, कोन (सोनभद्र)। कोन ब्लाक में धान खरीद केंद्र को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समिति को इस वर्ष क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने से नाराज किसानों ने सोमवार को समिति परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वह धान बेचने के लिए दूसरे लैंपस पर नहीं जाएंगे। कोन में केंद्र नहीं खुला तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

किसानों ने बताया कि कोन में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और यहां पिछले 18 वर्षों से धान खरीद होती रही है। इसके बावजूद इस बार केंद्र बंद करने का औचित्य समझ से परे है। पीसीएफ प्रबंधक रोहित गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ समिति को इस बार क्रय केंद्र बनाया गया है और किसान सरकारी मानकों के अनुसार धान बेच सकते हैं।

इस पर समिति अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने सवाल उठाया कि रामगढ़ समिति का सचिव एक साथ दो स्थानों पर खरीद कैसे करेगा? आरोप लगाया कि कोन में खरीद के लिए समिति से अधिग्रहण की स्वीकृति भी नहीं ली गई है। उन्होंने पिछले वर्ष भी केंद्र नहीं खुलने और विधायक भूपेश चौबे के निर्देश पर बाद में कोन व कचनरवा में खरीद शुरू होने का हवाला दिया। प्रदर्शन में राजेश त्रिपाठी, विद्यासागर, बालेश्वर यादव, विंध्याचल यादव, रामचरित्र, अरुण कुमार, डब्लू जायसवाल व शैयद अली सहित दर्जनों किसान शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।