Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Unnao Lok Sabha Result 2024: उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज ने दर्ज की जीत, पढ़ें इस सीट पर पूरा इतिहास

Unnao Lok sabha Chunav Result 2024 लोकसभा चुनाव की मतगणना में उन्नाव संसदीय सीट पर एक बार फिर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। भाजपा उम्मीदवार डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने छह लाख 16 हजार 133 मत हासिल करते हुए सपा की अन्नू टंडन को 35 हजार 818 मतों से हरा दिया। अन्नू टंडन को पांच लाख 80 हजार 315 मत मिले।

By Abhishek Pandey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
उन्नाव सीट पर भाजपा-सपा में कांटे का मुकाबला, साक्षी महाराज या अन्नू टण्डन किसे मिलेगी शिकस्त?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Unnao Lok Sabha Election Result)। लोकसभा चुनाव की मतगणना में उन्नाव संसदीय सीट पर एक बार फिर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। भाजपा उम्मीदवार डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने छह लाख 16 हजार 133 मत हासिल करते हुए सपा की अन्नू टंडन को 35 हजार 818 मतों से हरा दिया।

अन्नू टंडन को पांच लाख 80 हजार 315 मत मिले। वहीं बसपा उम्मीदवार अशोक पांडेय की 72 हजार 243 मत हासिल करने के बाद भी जमानत जब्त हो गई। यदि पोस्टल बैलेट की गणना को अलग कर दिया जाए तो भाजपा उम्मीदवार पूरे 33 राउंड की मतगणना में लगातार बढ़त बनाए रही। करीब दो माह से चल रही लोकसभा चुनाव की गहमा गहमी पर मंगलवार चुनाव परिणाम आते ही विराम लग गया।

उन्नाव संसदीय सीट एक बार फिर मतदाताओं ने भगवा फहराते हुए भाजपा के साक्षी महाराज को तीसरी बार जीत का ताज पहना दिया। इसी के साथ भाजपा ने दूसरी बार उन्नाव सीट पर हैट-ट्रिक बनाने का रिकार्ड बनाया है। इससे पहले 1991, 1996 और 1998 में उन्नाव के मतदाताओं ने भाजपा के देवी बक्स सिंह को लगातार तीन बार सांसद चुनाव था। उसके बाद 2014, 2019 और अब 2024 में साक्षी के नाम यह रिकार्ड दर्ज किया गया है।

भले ही सपा उम्मीदवार किसी भी राउंड में भाजपा उम्मीदवार से आगे नहीं हुई लेकिन मतगणना के दौरान भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच पूरे 33 राउंड की गणना के दौरान काफी करीबी मामला रहा। नौ हजार 428 मतदाताओं ने चुनाव मैदान में खड़े सभी उम्मीदवारों को खारिज करते हुए नोटा का बटन दबाया है। जिसके साथ ही प्राप्त मतों की सूची में नोट चौथे स्थान पर रहा।

बताते चले कि साक्षी महाराज ने 2014 में करीब 3.10 लाख और 2019 में 4.03 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार के चुनाव में उनकी जीत का अंतर एकदम से 90 प्रतिशत से भी नीचे पहुंच जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है। इसे लेकर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अचानक बदले राजनीतिक हालातों को देखते हुए इस जीत को भी हम पांच लाख से कम की जीत नहीं मानते है। वैसे भी जीत तो जीत होती है। फिर चाहे वह पांच लाख से हो या फिर 35 हजार से। -

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि उन्नाव (Unnao lok sabha seat) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर से सटी हुई है। इस सीट पर कुल 23 लाख 41 हजार 740 मतदाता हैं, जिसमें 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्नाव लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा सीटें भगवंतनगर, सफीपुर, बांगरमऊ, पुरवा, मोहान और उन्नाव हैं।

कब और कितनी हुई वोटिंग (Unnao Lok Sabha Seat Voting Percentage)

सामान्य वर्ग वाली उन्नाव लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई 2024 को मतदान हुआ था, जिसमें 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

विधानसभा के अनुसार मतदान प्रतिशत

बांगरमऊ - 54.66 प्रतिशत

सफीपुर-54.24 प्रतिशत

मोहान- 56.05 प्रतिशत

उन्नाव सदर- 54.87 प्रतिशत

भगवंत नगर - 55.58 प्रतिशत

पुरवा - 56.83 प्रतिशत

यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में (Unnao Lok Sabha Candidate List)

उत्तर प्रदेश के दो महानगरों के बीच सेतु की भूमिका निभाने वाली उन्नाव संसदीय सीट पर पिछले दो संसदीय चुनावों से भगवा झंडा फहरा रहा है। जातिवाद और राष्ट्रवाद के बीच उलझे चुनावी समीकरण को सुलझाने में राजनीतिक दलों अपनी ताकत झोंकी। वर्ष 2014 में भाजपा के डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने इस सीट को कांग्रेस की अन्नू टंडन से छीना था।

वर्ष 2019 में भी साक्षी ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर उसे कायम रखा। अब 2024 के चुनावी रण में वह लगातार तीसरी बार मैदान में हैं और हैटट्रिक की राह तलाश उतरे। उनके सामने आइएनडीआइ गठबंधन से सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन हैं। उधर, बसपा ने 2004 के प्रयोग को चौथी बार भी जारी रखते हुए अशोक पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तीनों दलों के उम्मीदवार फिलहाल ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं की तरफ निगाह टिकाए हैं। ये दोनों जातियां संख्या बल के दम पर चुनाव का रुख मोड़ने की ताकत रखती हैं।

डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) - भाजपा

अन्नू टंडन - सपा

अशोक पांडेय - बसपा

सैफ खान - भारतीय परचम पार्टी

हिमांशु शर्मा - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

सैय्यद सरफराज गांधी - निर्दलीय

शिव प्रकाश सिंह - निर्दलीय

उमेश - निर्दलीय

2019 का जनादेश (Unnao Lok Sabha 2019 Result)

2019 के लोकसभा में Unnao Lok Sabha Seat पर नौ प्रत्याशियों ने भाग्य अजमाया था। जिसमें भाजपा के साक्षी महाराज, समाजवादी पार्टी के अरुण शंकर शुक्ला और कांग्रेस की अन्नू टंडन के बीच मुख्य मुकाबला था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 7,03,507, सपा प्रत्याशी को 3,02,551 और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 1,85,634 वोट मिले थे। कई प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हुई थी। इस सीट पर साक्षी महाराज ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें: कन्नौज से सुब्रत की अग्नि परीक्षा, तो अखिलेश के सामने विरासत की जंग; पढ़ें क्या है इस सीट पर यादव परिवार का इतिहास

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें