काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा मंदिर में अनंत अंबानी ने किया दर्शन-पूजन
उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

वाराणसी में अनंत अंबानी ने किए काशी विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा के दर्शन।
HighLights
अनंत अंबानी ने वाराणसी में मंदिरों का दौरा किया।
श्री काशी विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा में पूजा-अर्चना।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और माँ अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन किया, सबसे पहले वे माँ अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे, जहां 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया।
मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से माँ अन्नपूर्णा का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद अनंत अंबानी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और गर्भगृह में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।