Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • varanasi-city
LIVE BLOG

PM Modi Varanasi Visit LIVE : हमारी सरकार देश की नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे, इस दौरान बरेका में 'जन-आक्रोश महिला सम्मेलन' को भी उन्‍होंने संबोधित कि‍या। वहीं विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी उन्‍होंने क‍िया। बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

By abhishek sharma Tue, 28 Apr 2026 05:06 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा: 'जन-आक्रोश महिला सम्मेलन' में संबोधन के साथ दी पर‍ियोजनाओं की सौगात।

प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा: 'जन-आक्रोश महिला सम्मेलन' में संबोधन के साथ दी पर‍ियोजनाओं की सौगात।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। PM Modi Varanasi Visit LIVE प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार दोपहर 1.30 बजे अपने तीसरे कार्यकाल में छठवीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो द‍िवसीय दौरे पर लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल सह‍ित भाजपा पदाध‍िकार‍ियों ने उनका स्‍वागत कि‍या। काशी में वह शाम पांच बजे बरेका में ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करने पहुंचे। मंच से नारी वंदन संशोधन विधेयक को लेकर उन्‍होंने अपनी बात भी रखी। इसके पूर्व मंच पर वह खुली जीप में पहुंचे तो समर्थकों ने उत्‍साह में खूब नारे भी लगाए। आयोजन के दौरान मंच पर मह‍िलाएं भी मौजूद रहीं तो वहीं उन्‍होंने अरबों की योजनाओं का लोकार्पण- श‍िलान्‍यास भी क‍िया। 

28 Apr 202612:44:13 PM

आपने उत्तर प्रदेश में हालात बदलते हुए अपनी आंखों से देखा है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि‍ “आपने उत्तर प्रदेश में हालात बदलते हुए अपनी आंखों से देखा है। कुछ साल पहले, जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद, बेटियों के प्रति दुर्भावना रखने वाला कोई भी व्यक्ति अच्छी तरह जानता है कि इसके क्या परिणाम होंगे।”

28 Apr 202612:36:09 PM

घर में महिलाओं को सशक्त बनाना पूरे परिवार को मजबूत बनाता है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि , "घर में महिलाओं को सशक्त बनाना पूरे परिवार को मजबूत बनाता है। इससे समाज और देश मजबूत होते हैं। अतीत में बहनों और बेटियों को बहुत संघर्ष करना पड़ा। काशी की आप बहनों ने भी कई कठिनाइयों का सामना किया है। बेटियों को अक्सर कई सवालों का सामना करना पड़ता था। आप क्या कर रही हैं? इससे आपको क्या मिलेगा? आपको इसकी क्या जरूरत है?... और कभी-कभी तो सवाल भी नहीं पूछे जाते थे। सीधे-सीधे आदेश दे दिए जाते थे कि यह आपकी क्षमता से परे है। देश की अधिकांश बहनों और बेटियों ने इसी तरह के अनुभव किए हैं। जब मैं 25 साल पहले गुजरात का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने सबसे पहले इन रूढ़ियों को तोड़ा। उस दौरान लड़कियों के लिए दो प्रमुख योजनाएं शुरू की गईं। एक थी शाला प्रवेशोत्सव, जिसका उद्देश्य लड़कियों को स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित करना था, ताकि अधिक लड़कियां स्कूल जाएं और बीच में पढ़ाई न छोड़ें, और दूसरी थी मुख्यमंत्री कन्या केलवानी निधि योजना (एमकेकेएन), जिसका उद्देश्य लड़कियों की स्कूल फीस में मदद करना था। तब से लेकर आज तक, हमारी सरकार की नीतियों में महिलाओं के कल्याण को लगातार सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।" 2014 में, जब आपने हमें सेवा करने का अवसर दिया, तब देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ था"

28 Apr 202612:32:09 PM

 मैं आप सभी बहनों को आश्वस्त करता हूं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मैं इस कार्यक्रम में महा यज्ञ के प्रारंभ के लिए आप सभी बहनों और बेटियों का आशीर्वाद लेने आया हूं। काशी के सांसद के रूप में, देश के प्रधानमंत्री के रूप में, मुझे देश के कल्याण के एक महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। और यह महत्वपूर्ण लक्ष्य लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। कुछ ही दिन पहले, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों के कारण संसद में हमारे प्रयास सफल नहीं हो सके। लेकिन मैं आप सभी बहनों को आश्वस्त करता हूं। मैं आपके आरक्षण अधिकारों को लागू करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा..."

28 Apr 202612:30:10 PM

सपा-कांग्रेस की वजह से हमारे प्रयास विफल हुए : मोदी

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि मैं नारी वंदन के इस प्रयास को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, कांग्रेस की वजह से हमारे प्रयास विफल हुए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की वजह से लक्ष्य अधूरा रह गया।' 'महिलाओं के सशक्तीकरण से देश मजबूत होगा।' '30 करोड़ से अधिक बहनों के लिए बैंक खाते खोले गए।'

28 Apr 202612:26:11 PM

पीएम मोदी ने मंच से खींचा व‍िकास का खाका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का अवसर नारी शक्ति वंदन और विकास का उत्सव है। कुछ ही समय पहले, यहां आधारशिला रखी गई और हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें काशी में सभी प्रकार के विकास से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। काशी और अयोध्या के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए भी काम चल रहा है। कुछ समय पहले, दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एक काशी से पुणे और दूसरी अयोध्या से मुंबई। ये दोनों अमृत भारत ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क को और बेहतर बनाएंगी। अब मुंबई, पुणे और पूरे महाराष्ट्र के लोगों के पास अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का एक और आधुनिक विकल्प है।" 

28 Apr 202612:23:43 PM

भीषण गर्मी के बावजूद काशी की महिलाओं का उत्साह वंदनीय : योगी

blog images

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद काशी की महिलाओं का उत्साह वंदनीय है। पिछले 12 वर्षों में नारी सुरक्षा और सम्मान को जिस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है, उसे रोकने का प्रयास विपक्ष, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी गठबंधन द्वारा किया गया। इस तरह की नकारात्मक सोच के खिलाफ देश में आक्रोश है। आज आधी आबादी के बीच जो आक्रोश दिखाई दे रहा है, वह विपक्ष के नकारात्मक रवैये की प्रतिक्रिया है। वहीं यह आभार भी व्यक्त किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य हुआ है। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वागत में शामिल हो रही हैं, जो प्रमाण है कि देश की आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ उनके विजन और योजनाओं के साथ खड़ी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन के चलते देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि देश के अंदर सिर्फ चार जातियां हैं-नारी, गरीब और युवा और अन्नदाता। काशी के बारे में जो धारणा थी वह बदलती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 11-12 वर्ष में काशी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। काशी जिस शिव की, बाबा विश्वनाथ की शाश्वत चेतना का केंद्र बिंदु थी, वह फिर से काशी विश्वनाथ धाम के रूप में हमें देखने को मिली है। विरासत और विकास का वह अद्भुत समन्वय न केवल काशी में उत्तर प्रदेश में और पूरे देश के अंदर दिखाई दे रहा है।

28 Apr 202612:18:23 PM

काशी में पीएम ने मह‍िलाओं को क‍िया संबोध‍ित

पीएम नरेन्‍द्र मोदी शाम 5.45 बजे मंच पर पहुंचे और संबोधन में काशी में मां गंगा से लेकर देवी अन्‍नपूर्णा सह‍ित अन्‍य देव‍ियों का उल्‍लेख करते हुए मह‍िलाओं का वंदन क‍िया। इसके साथ ही उन्‍होंने भारत के व‍िकास के ल‍िए नारी शक्‍त‍ि की महत्‍ता को भी रेखांक‍ित क‍िया। कहा क‍ि आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। 

28 Apr 202612:01:46 PM

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने बटन दबाकर काशी को दी अरबों की सौगात

पीएम ने मंच से ही बटन दबाकर 6332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास क‍िया। इसके साथ ही उन्‍होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखा कर रवाना की। 

28 Apr 202611:46:05 AM

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍िति‍न नवीन ने सभा को संबोध‍ित क‍िया

blog images

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन ने सम्‍मेलन के दौरान मंच को संभाला तो काशी की मह‍िमा का बखान क‍िया तो नारी वंदन की सरकार की पहल को भी मंच से मह‍िलाओं के सामने रूपरेखा प्रस्‍तुत की। 

28 Apr 202611:39:02 AM

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सम्‍मेलन को क‍िया संबोध‍ित

blog images

सम्‍मेलन के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मंच से सभा को संबोध‍ित क‍िया। अपने संबोधन में उन्‍होंने व‍िकास की रूपरेखा खींचने के साथ महिलाओं के ह‍ितों के ल‍िए सरकार के क‍िए जा रहे प्रयासों को भी रेखांक‍ित क‍िया। 

28 Apr 202611:30:13 AM

पीएम नरेन्‍द्र मोदी को भेंट की कलाकृ‍त‍ियां

प्रधानमंत्री समेत सभी पदाध‍ि‍कारी मंच पर पहुंचे तो जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने पीएम को सबसे पहले काष्ठ कलाकृत‍ि भेंट की। विभिन्न संगठनों की ओर से जीआई टैग जरदोजी, मोर , पंचमुखी गणेश की प्रतिमा, नमो घाट का प्रतीक आद‍ि भी उनको भेंट क‍िया गया। 

28 Apr 202611:28:03 AM

सभास्‍थल पर खुली जीप में पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी

blog images

बरेका स्‍थ‍ित आयोजन स्‍थल पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ शाम पांच बजे से पहले ही खुली जीप में पहुंच गए। आयोजन के पूर्व वह जनता के बीच पहुंचे तो उत्‍साह‍ित लोगों ने खूब नारेबाजी भी की। 

28 Apr 202611:08:59 AM

मंच पर पहुंचे सीएम, तैयार‍ि‍यों का ल‍िया जायजा

blog images

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ बरेका स्‍थ‍ित मंच पर पहुंचे और आयोजन की तैयार‍ियों का जायजा ल‍िया। वहीं पांच बजने से पहले ही सम्‍मेलन स्‍थल पूरी तरह से खचाखच भरा नजर आया। मंच से पार्टी पदाध‍िकारी और कार्यकर्ता मह‍िलाओं का उत्‍साहवर्धन करते नजर आए। 

28 Apr 202610:31:22 AM

ट्रेनों को हरी झंडी का इंतजार, स्‍टेशन पर तैयारी

blog images

यूपी से महाराष्‍ट्र के ल‍िए दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी म‍िलने का इंतजार है। अयोध्‍या से लोकमान्‍य त‍िलक टर्म‍िनल और बनारस से पुणे के ल‍िए दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी पीएम मोदी देंगे। ट्रेनों को फूल माला और गुब्‍बारों से सजाया गया है। जबक‍ि गार्ड और चालकों के साथ ही ट्रेन के साथ जाने वालों में भी काफी उत्‍साह बना हुआ है। 

28 Apr 202610:26:28 AM

बरेका में मह‍िलाओं की भारी भीड़, सम्‍मेलन शुरू होने का इंतजार

blog images

बरेका में सम्‍मेलन की तैयार‍ियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा की ओर से ज‍िले और पड़ोसी ज‍िलों से लोगों की जुटान की गई है। मह‍िलाओं की भीड़ उमड़ने के साथ ही शाम चार बजे तक ही सभा स्‍थल पूरी तरह से खचाखच भर गया। नारे और गीतों से आयोजन स्‍थल में कार्यकर्ता और पदाध‍िकारी जनता का उत्‍साह बढ़ाने में लगे रहे। 

28 Apr 20269:56:30 AM

बंगाल में मतदान के बाद बाबा का आशीर्वाद लेने आया हूं : नितिन नवीन

blog images

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को काशी प्रथम बार काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा स्वागत के पश्चात वह मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष पंंकज चौधरी, शहर दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन, रुद्राभिषेक व आरती की। दक्षिणी विधानसभा के पार्षद इंद्रेश सिंह दर्जनों कार्यकर्ताओं के माला पहनाकर स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने कहा बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के पश्चात बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं। वहां ममता दीदी जा रही हैं, हमारी विजय सुनिश्चित है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रियांशु त्रिपाठी, संदीप केशरी, राजकुमार यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। सबने जय श्रीराम व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया।

28 Apr 20269:27:48 AM

बनारस स्‍टेशन पर पीएम का कटआउट बना आकर्षण का केंद्र

blog images

पीएम बनारस से ही दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी द‍िखाएंगे। जहां से ट्रेन पुणे की ओर रवाना होगी। वहीं बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर पीएम का एक बड़ा कटआउट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जबक‍ि शहर भर में कई जगहों पर पीएम के कटआउट लगाए गए है। 

28 Apr 20269:24:55 AM

बरेका में सभास्‍थल पर उमड़ने लगी मह‍िलाओं की भीड़

blog images

पीएम का बरेका में मुख्‍य कार्यक्रम तो वैसे शाम पांच बजे है लेक‍िन दोपहर दो बजे से ही मह‍िलाओं की भीड़ कार्यक्रम स्‍थल की ओर पहुंचने लगी। भीषण गर्मी के बीच मह‍िलाओं का उत्‍साह कम नहीं हुआ। माना जा रहा है क‍ि लगभग 50 हजार मह‍िलाएं इस आयोजन का ह‍िस्‍सा बनेंगी।

28 Apr 20269:12:14 AM

बरेका में उत्‍साह, पीएम देंगे अरबों की योजनाएं

blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो वह एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर से बरेका रवाना हो गए। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे बरेका इंटर कालेज के मैदान में ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। साथ ही 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम दो बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच चलने वालीं दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं आयोजन को लेकर बरेका में लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। 

28 Apr 20268:51:41 AM

पीएम नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे बरेका गेस्‍ट हाउस

दोपहर 2.15 बजे पीएम नरेन्‍द्र मोदी बरेका में अपने गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां उन्‍होंने कुछ देर व‍िश्राम करने के साथ ही पार्टी के पदाध‍िकार‍ियों से मुलाकात की। थोड़ी देर बाद वह बरेका स्‍थि‍त आयोजन स्‍थल जाएंगे और वहां जनसभा को संबोधि‍त करेंगे। 

28 Apr 20268:47:49 AM

सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बाबा दरबार

blog images

पीएम के हेलीकाप्‍ट से बरेका रवाना होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। बाबा दरबार में सभी ने हाज‍िरी लगाई और बाबा का अभ‍िषेक क‍िया।

 

28 Apr 20268:21:43 AM

एयरपोर्ट से पीएम बरेका हेलीकाप्‍टर से रवाना

blog images

पीएम नरेन्‍द्र मोदी एयरपोर्ट से 1.45 बजे हेलीकाप्‍टर से बरेका के लिए रवाना हो गए। वहां कुछ देर पार्टी पदाध‍ि‍कार‍ियों से मुलाकात के बाद बरेका स्‍थ‍ित सभास्‍थल जाएंगे और नारी शक्‍त‍ि वंदन अध‍िन‍ियम अभ‍िवादन सम्‍मेलन को संबोध‍ित करेंगे। 

28 Apr 20268:15:48 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर, वाराणसी पहुंचे। व‍िमान से उतरने के बाद सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित भाजपा के पदाध‍िकार‍ियों ने उनका स्‍वागत क‍िया। इस दौरान एयरपोर्ट पर पीएम ने पार्टी के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी पूछा। जबक‍ि इस दौरान प्रशासन‍िक अध‍िकारी भी मौजूद रहे।  

28 Apr 20267:48:22 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे वाराणसी, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

blog images

लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन का जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्‍वागत क‍िया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। जबक‍ि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रदेश मंत्री द्वय शंकर गिरी, मीना चौबे, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक नीलकंठ तिवारी विधायक सौरभ श्रीवास्तव,विधायक अवधेश सिंह,विधायक त्रिभुवन राम, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, मनीष कपूर व प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा /क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पाण्डेय ने भी उनका स्वागत क‍िया। 

28 Apr 20267:17:48 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम ने क‍िया स्वागत 

blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलदस्‍ता देकर क‍िया स्वागत। 

28 Apr 20267:02:37 AM

काशी पहुंचे सीएम और डि‍प्‍टी सीएम

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सुबहकरीब 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाध‍िकार‍ियों के साथ ही प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों ने भी स्‍वागत क‍िया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us