विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में कैथी टोल प्लाजा के पास पेड़ पर दिखा नौ फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप तो पकड़कर सुरक्ष‍ित जगह भेजा गया

By Rajesh Chaube Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 20 Sep 2026 02:17 PM (IST)

वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा के पास एक पेड़ पर नौ फुट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। पुलिस ...और पढ़ें

वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा पर नौ फुट के अजगर ने मचाया हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा पर नौ फुट के अजगर ने मचाया हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

HighLights

  1. कैथी टोल प्लाजा पर पेड़ पर दिखा नौ फुट का अजगर।

  2. अजगर को देखने के लिए मौके पर जुटी भारी भीड़।

  3. पुलिस और वन विभाग ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। कैथी टोल प्लाजा के पास शनिवार को झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर करीब नौ फुट लंबा और मोटा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार कैथी निवासी सुनील कुमार यादव और टोल प्लाजा के इंचार्ज आर्यन सिंह की नजर पेड़ पर मौजूद अजगर पर पड़ी। दोनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी।

अजगर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजगर की लंबाई और मोटाई देखकर लोग हैरान नजर आए। पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के दरोगा सुनील यादव के नेतृत्व में वाराणसी के सर्प मित्र पिंटू की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। टीम की ओर से बताया गया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।