Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • varanasi-city
LIVE BLOG

Varanasi Air Show 2026 LIVE : काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, राफेल-सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंज उठा आकाश

Varanasi Air Show 2026 LIVE Updates : वाराणसी में एयर शो के दूसरे द‍िन वायुसेना का शौर्य गंगा की लहरों पर नजर आ रहा है। जबक‍ि दूर दूर तक घाटों पर लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी है। लाखों लोगों की भीड़ आयोजन में शाम‍िल होने के ल‍िए नमोघाट की ओर सुबह से ही पहुंचने लगी थी।

By abhishek sharma Sat, 24 Oct 2026 01:37 PM (IST)
काशी के आसमान में राफेल-तेजस का एयर शो में द‍ि‍खेगा दम, पीएम मोदी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी होंगे आयोजन में शाम‍ि‍ल।

काशी के आसमान में राफेल-तेजस का एयर शो में द‍ि‍खेगा दम, पीएम मोदी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी होंगे आयोजन में शाम‍ि‍ल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले व‍िमानों के करतब पर ट‍िक गईं। 

खबर लगातार अपडेट हो रही है, ताजी सूचना के ल‍िए पेज र‍िफ्रेश करें

24 Oct 20268:07:40 AM

रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह पहुंचे नमो घाट, आयोजन में हुए शाम‍िल

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो के आयोजन के दूसरे द‍िन दोपहर करीब 1.30 बजे नमो घाट पर रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी पहुंचे और आयोजन में ह‍िस्‍सा ल‍िया। वह काशी में दो द‍िन रहेंगे। जबक‍ि रव‍िवार को आयोजन के अंत‍िम द‍िन पीएम नरेन्‍द्र मोदी और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ नमो घाट पर वह मौजूद रहेंगे।  

24 Oct 20268:01:04 AM

कौन सा व‍िमान गुजरा है? कयासबाजी में रहे लोग

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा के घाटों पर नजर गड़ाए लोगों के सामने से व‍िमान एक एक कर आते गए और पलक झपकते ही आंखों से ओझल होते रहे। एयर फोर्स की ताकत का नजारा ले रहे लोगों के ल‍िए यह अनोखा अवसर था। लोग व‍िमानों को पहचानने की कोश‍िश करते रहे क‍ि इस समय जो सामने है वह तेजस है या सुखोई और गत‍ि का बादशाह राफेल है। हेलीकाप्‍टरों की पहचाान को लेकर भी लोग कयास लगाते रहे। हालांक‍ि नमो घाट पर सभी की घोषणा भी लगातार आयोजन के दौरान होती रही।

24 Oct 20267:56:11 AM

छत से लेकर गंगा घाट तक लोगों का हुजूम देख रहा मेगा शो

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अस्सी घाट से नमो घाट तक एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कोई नाव पर तो कोई गंगा की सीढ़ियों पर बैठकर एयर शो देखता रहा है। लोग वीडियो बनाते हुए नजर आए। वहीं फूलों की बारिश और धुएं का गुबार आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य की गाथा सुनाता रहा।

24 Oct 20267:52:12 AM

च‍िनूक हेलीकाप्‍टर ने गंगा की लहरों को करीब से क‍िया महसूस

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बोइंग का दुन‍िया का सबसे बड़ा मालवाहक हेलीकाप्‍टर कहा जाने वाला चि‍नूक आयोजन में दोपहर एक बजे के बाद पहुंचा और गंगा की लहरों के करीब जाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन क‍िया। भारी भरकम डबल रोटेटर वाला हेलीकाप्‍टर च‍िनूक भारतीय सेना में शाम‍िल क‍िया गया है। इस पर भारी माल और काफी संख्‍या में वायु सैन‍िकों की तैनाती के साथ ही ऊंचे स्‍थानों पर पर‍िवहन के ल‍िहाज से प्रयोग क‍िया जाता है। गंगा की लहरों के काफी करीब च‍िनूक ने उड़ान भरकर ऊंचाई और धरातल का कम समय में फासला तय करने का प्रदर्शन क‍िया। 

24 Oct 20267:43:11 AM

वायु सैन‍िकों के साथ फोटो ख‍िंचाने की भी रही होड़

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर एयरफोर्स के जवानों के साथ फोटो ख‍िंचाने की भी होड़ रही। दरअसल आयोजन में शाम‍िल होने आए लोगों सह‍ित एनसीसी कैडेट के युवा भी उत्‍साह‍ित होकर आयोजन में शाम‍िल होने पहुंचे थे। पायलटों को अपने बीच पाकर उन्‍होंने साथ में तस्वीरें भी ख‍ि‍ंचाई। 

24 Oct 20267:34:59 AM

सुखोई के करतबों ने चौंकाया, आसमान में फार्मेशन बनाया

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी: जैसे ही आसमान में सुखोई विमान ने तेज गड़गड़ाहट के बीच करतब दिखाने शुरू किया वैसे ही घाट पर लगे साउंड सिस्टम में हनुमान चालीसा के भजन के बीच लोग ताली बजाने लगे, मानो सुखोई जैसे एहसास कर रहा हो क‍ि सुखोई विमान के भीतर पवनसुत की पूरी शक्तियां विराजमान हों जो संकट की हर घड़ी को पार करने की क्षमता रखता है। देश को इस अनोखे पल ने गौरव का भी एहसास कराया।

24 Oct 20267:30:17 AM

तेजस के तेज ने जीता द‍िल, गर्जना से गूंजा आकाश

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुखोई और राफेल के बाद सुपर स्लो स्पीड पर तेजस ने उड़ान भरी। तेजस की स्पीड इस वक्त 200 किलोमीटर रही इसके पहले तेजस ने 4 रोल चार्ली उल्टी उड़ान जैसे एरोबिक करतब भी दिखाए। वहीं ह‍िंदुस्‍तान एयरोनाट‍िक्‍स ल‍िमि‍टेड न‍िर्म‍ित व‍िश्‍व के सबसे छोटे फाइटर व‍िमान तेजस को देखकर लोगों ने पहली बार काशी में तेजस के तेज का अनुभव क‍िया।  

24 Oct 20267:22:31 AM

अस्‍सी घाट तक व‍िमानों का करतब जारी

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अस्‍सी घाट तक से व‍िमान और हेलीकाप्‍टरों का प्रदर्शन शुरू हो जा रहा है। इसके बाद नमो घाट के सामने से व‍िमान तेजी से गुजर जाते हैं। व‍िमानों के करतब हर घाट से साफ नजर आ रहे हैं मगर मुख्‍य प्रदर्शन ही नमो घाट पर क‍िया जा रहा है। हालांक‍ि 84 घाटों से आयोजन का नजारा साफ ल‍िया जा सकता है। जबक‍ि गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर छतों से भी लोग अपने शहर के सबसे मेगा इवेंट का नजारा ले रहे हैं। 

24 Oct 20267:17:04 AM

हर पल को मोबाइल में कैद करने की द‍िखी आतुरता

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एक और जहां आकाश में करतब दिखा रहे विमान पर पायलट की उंगलियों की पकड़ वहीं दूसरी ओर घाट पर बैठे लोग फोन के स्क्रीन पर उंगलियां लगाए मानो हर पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करने को आतुर दिखे लोग। जबक‍ि तेज धूप में स्‍क्रीन पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था लेक‍िन यह पल कैद करने के ल‍िए हर कोई आतुर नजर आया। 

24 Oct 20267:12:40 AM

सुखोई ने आसमान में भरी प्रलय मचा देने की हुंकार

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी : आकाश की ओर तेज गति से गड़गड़ाहट के बीच हुंकार भर रहे सुखोई एमकेआई से जब निकले आग के गोले तो लोगों ने बजाई तालियां, तेज गड़गड़ाहट से करतब दिखा रहे सुखोई और राफेल ने मानो लोगों को यह एहसास कराया कि ऐसे ही नहीं हम विश्व की सर्वश्रेष्‍ठ सेना हैं। 

24 Oct 20267:05:49 AM

गंगा के घाटों पर दर्शकों का उमड़ा हुजूम

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर मुख्‍य आयोजन भले की नमो घाट के सामने हो रहा हो लेक‍िन व‍िमानों का आसमान में करतब अस्‍सी घाट के आसपास तक हो रहा है। इसकी वजह से व‍िमानों की कलाबाज‍ियां सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नजर आ रही हैं। गंगा की लहरों पर भारतीय वायुसेना का शौर्य देखने के ल‍िए काशी ही नहीं आसपास के ज‍िलों के लोग भी गंगा घाट पर उमड़ पड़े हैं। उनकी सुरक्षा के ल‍िए भी पुल‍िस बलों की तैनाती घाटों पर करनी पड़ी है।  

24 Oct 20266:58:30 AM

राफेल की गर्जना ने गौरव का कराया अहसास

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आसमान दोपहर 12.15 बजे के करीब उस समय गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब फ्रांस की कंपनी राफेल के बनाए 4.5 जनरेशन वाले भारी भरकम व‍िमान ने करतब द‍िखाया तो आसमान की ओर हर न‍िगाह मुड़ गई। राफेल ने आसमान में चील की तरह गोता लगाया तो व‍िमान के शोर से आसमान मानो एक बारगी दहल उठा। थोड़ी देर में राफेल की उड़ान थमी तो लोगों ने आपस में चर्चा भी राफेल के कौशल को लेकर शुरू कर दी। बताते चलें क‍ि राफेल ने ही आसमान से म‍िसाइलें दाग कर पाक‍िस्‍तान के तमाम एयरबेस को तबाह कर द‍िया था। 

24 Oct 20266:52:11 AM

नमो घाट पर छाया त‍िरंगे का वैभव, व‍िमानों के करतब ने कि‍या हैरान

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आसमान में सुखोई एमकेआई का करतब देखकर लोग रोमांचित हो उठे। आकाश की ओर सीधे उड़ान भरते ही सुखोई का रूप हर कोई को रोमांचित कर रहा था। सुखोई के पश्चात वायु सेना के 5 हेलीकॉप्टर आकाश में करतब दिखाते हुए तिरंगा बनाए तो लोगों की तालिया की गड़गड़ाहट विमान की गड़गड़ाहट से मानो मैच करने लगी।

24 Oct 20266:46:08 AM

आसमान में छा गया त‍िरंगा का अप्रत‍िम वैभव

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में राजघाट पुल की ओर से नमो घाट की ओर आते पांच हेलीकाप्‍टरों से त‍ि‍रंगा आसमान में छाया तो काशी के आसमान में देश का परचम हवा में लहराता नजर आया। हेलीकाप्‍टरों की गड़गड़ाहट के साथ ही त‍िरंगा फार्मेशन करने वाली पायलटों की टीम के शानदार प्रदर्शन को देशकर हर भारतीय का मस्‍तक गर्व से ऊंचा हो उठा। 

24 Oct 20266:41:49 AM

हेलीकाप्‍टर पायलट अंक‍िता ने सुनाया आयोजन का वृतांत

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्‍क्‍वाड्रन लीडर अंक‍िता से दैन‍िक जागरण र‍िपोर्टर प्रकाश पांडेय ने बातचीत की तो उन्‍होंने बताया क‍ि यह आयोजन काशी जैसे पौराण‍िक शहर में पहली बार हो रहा है। उन्‍होंने अपने हेलीकाप्‍टर के उड़ान को लेकर अपना अनुभव भी साझा क‍िया। बताया क‍ि शानदार मौका है हेलीकाप्‍टर उड़ाने का और काशी जैसे शहर में गंगा की लहरों पर प्रदर्शन का। उन्‍होने आयोजन की रूपरेखा भी साझा की और बताया क‍ि सभी फाइटर पायलट पूरे उत्‍साह से आयोजन में ह‍िस्‍सा ले रहे हैं। 

24 Oct 20266:31:05 AM

गंगा की लहरों पर कमांडोज ने द‍िखाया शौर्य

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जलयान पर सेना के कमांडो के उतरने का भी प्रदर्शन क‍िया गया। इस दौरान एक समान गत‍ि से जलयान और हेलीकाप्‍टर की तारतम्‍यता बनी रही और कमांडो के करतब देखकर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो गए। गंगा की लहरों पर जल थल और वायु सेना का शौर्य एक साथ नजर आया तो एयर शो में सैन‍िकों की गत‍िव‍िध‍ि भी देखकर असली युद्धाभ्‍यास सरीखा अहसास दर्शकों को हुआ। 

24 Oct 20266:54:01 AM

नमोघाट पर एयरशो का आयोजन, पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त 

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमोघाटपरएयरशोका आयोजन हो रहा है और पूरा शहर जाम की फांस में रहा। घंटों लोग जाम से जूझते नजर आए। हजारों लोग समय से दफ़्तर नहीं पहुंच पाए तो कई लोग निजी वाहन से मरीजों को हास्पिटल तक नहीं ले जाए पाए। विश्वविद्यालय व कोचिंग जाने वाले सैकड़ों युवा जाम में फंसे रहे। पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग कर लोगों को रोके रखा। पुलिस आयुक्त की ओर से पुलिस को एयर शो में आने वाले के साथ अच्छे से व्यवहार का पाठ पढ़ाना भी जमीन पर नहीं दिखा। पुलिस पुराने अंदाज में लोगों पर सख्ती बरतती रही। बाहर से आने वाले लोगों के चार पहिया वाहन के लिए मुकम्मल पार्किंग की व्यवस्था नहीं दिखी। 

24 Oct 20266:22:24 AM

नमो घाट पर वीआइपी तो अन्‍य घाटों पर उमड़ा शहर

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर मुख्‍य आयोजन हो रहा है, आयोजन में वीआइवी और वीवीआइपी लोग शाम‍िल हैं। एयर फोर्स और ज‍िला प्रशासन की ओर से यहां के ल‍िए पास जारी क‍िया गया है। इसी जगह पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी, सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह र‍व‍िवार को शाम‍िल होंगे। इसके साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुखों का भी जमावड़ा होगा। 

24 Oct 20266:18:27 AM

गंगा की लहरों पर जलयान और व‍िमान एक साथ

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर व‍िमानों के शौर्य के साथ ही जलयान पर भी हेलीकाप्‍टर से कमांडो के उतरने का अभ्‍यास चल रहा है। भारी जलयान के डेक पर कमांडो उतर कर अपनी दक्षता साब‍ित कर रहे हैं। गंगा में जल थल और वायुसेना का साझा अभ्‍यास दर्शकों को रोमांच‍ित कर रहा है। यह पहला मौका है जब काशी में गंगा की लहरों पर इतना भव्‍य आयोजन हो रहा है। 

24 Oct 20266:15:11 AM

व‍िमानों ने आसमान में बनाया त‍िरंगा तो गूंजी ताल‍ियां

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सूर्यक‍िरण व‍िमानों के गुजरने के साथ ही आयोजन समय पर शुरू हो गया। आकाश में व‍िमानों के गुजरने का दौर शुरू हुआ तो त‍िरंगा बनाकर दर्शकों की वाह वाही लूटी। वहीं हेलीकाप्‍टरों ने भी आकाश में शौर्य द‍िखाया। 

24 Oct 20266:06:47 AM

गंगा के उस पार दर्शकों की भीड़ भी कम नहीं

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट के सामने गंगा के उस पार भी चंदौली ज‍िले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही दर्शकों की भीड़ के बीच पुल‍िस बलों की भी उस तरफ तैनाती की गई है। हालांक‍ि मुख्‍य आयोजन वाराणसी की ओर से ही हो रहा है। जबक‍ि लोगों की भीड़ के बीच सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। 

24 Oct 20266:00:24 AM

नमो घाट पर सुरक्षा कड़ी, दूसरे घाटों पर उमड़ी भीड़

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। यहां स‍िर्फ एयर फोर्स और ज‍िला प्रशासन की ओर से जारी पास वाले ही लोग प्रवेश कर सकते हैं। जबक‍ि अन्‍य दूसरे घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भाजपा व‍िधायकों की ओर से जारी पास के सहारे भी कुछ लोग नमो घाट पर जाने की ज‍िद पर आए तो उन्‍हें स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि नमो घाट के अलावा वह अन्‍य क‍िसी भी घाट पर जाने को स्‍वतंत्र हैं। जबक‍ि नमो घाट पर गंगा के सामने शो शुरू होने का इंतजार वीआइपी और वीवीआइपी करते नजर आए। वाहन पास होने के साथ ही तमाम लोगों को दूर वाहन खड़ा कर घाट तक आना पड़ रहा है। 

24 Oct 20265:52:04 AM

पास लेकर भी पैदल चले बच्चे, सरकारी गाड़ियां भरती रहीं फर्राटा

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी : एयर शो देखने के लिए पास लेकर आए स्कूली बच्चों को शनिवार को नमो घाट तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। चौकाघाट और लकड़ी मंडी के पास ही बसों को रोक दिए जाने से बच्चों को आगे का सफर पैदल तय करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बच्चों को समूह में पैदल चलते देख लोगों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए।

एक तरफ बच्चे और उनके साथ आए शिक्षक परेशान होते रहे, वहीं दूसरी तरफ बैरिकेडिंग के बीच से सरकारी गाड़ियां लगातार फर्राटा भरती रहीं। आम लोगों को बैरिकेडिंग पर रोककर कतारों में खड़ा किया जा रहा था। गर्मी में इंतजार कर रहे लोगों के पसीने छूट रहे थे, जबकि सरकारी गाड़ियों को आगे जाने का रास्ता मिल रहा था। इस अंतर को देखकर बच्चों के मन में भी सवाल उठा कि जब पास होने के बावजूद उन्हें इतनी दूर पैदल चलना पड़ रहा है, तो फिर पास जारी करने का क्या मतलब है।

बच्चों के साथ आए लोगों का कहना था कि यदि पास होने के बावजूद बसों को कार्यक्रम स्थल के पास तक जाने की अनुमति नहीं मिलनी थी, तो इसकी जानकारी पहले ही स्पष्ट कर देनी चाहिए थी। इससे बच्चों को परेशानी से बचाया जा सकता था। एयर शो देखने की उत्सुकता लेकर पहुंचे बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में ही मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने यातायात व्यवस्था में आमजन और स्कूली बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखने की जरूरत बताई।

24 Oct 20265:41:52 AM

गंगा घाटों की ओर उमड़ी दर्शकों की भीड़

सुबह नौ बजे के बाद से ही भीड़ गंगा घाटों की ओर बढ़ने लगी थी। लोगों का हुजूम व‍िमानों के करतब देखने के ल‍िए नमो घाट सह‍ित राजघाट और ख‍िड़क‍िया घाट के और करीब जाना चाह रही थी ताक‍ि वह जल्‍द से जल्‍द अपना स्‍थान कब्‍जा कर व‍िमानों का आसमानी करतब अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीड‍िया पर साझा कर सके। सर्वाध‍िक भीड़ युवाओं की रही जो अपने शहर काशी के इस भव्‍य आयोजन से दुन‍िया को पर‍िचि‍त कराना चाह रही थी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us