विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में झूमकर बरसे बादलों ने पानी ही नहीं पारा भी ग‍िराया, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 11:18 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान गिरा और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में बारिश से गिरा पारा उमस से राहत गुलाबी ठंडक की दस्तक जल्द।

वाराणसी पूर्वांचल में बारिश से गिरा पारा उमस से राहत गुलाबी ठंडक की दस्तक जल्द।

HighLights

  1. मंगलवार को वाराणसी-पूर्वांचल में झमाझम बारिश, तापमान गिरा।

  2. बारिश से उमस में कमी, लोगों को मिली राहत।

  3. मौसम विभाग: अगले हफ्ते गुलाबी ठंडक की दस्तक होगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बादलों की ओर बना हुआ है। जबक‍ि रह रहकर हो रही बरसात का दौर लोगों को राहत भी दे रहा है। माना जा रहा है क‍ि सप्‍ताह भर तक बादलों का रुख और तल्‍खी भरा रहेगा और इसके बाद गुलाबी ठंडक की दस्‍तक के साथ ही पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में लोकल हीट‍िंंग का असर खत्‍म होगा और बादल व‍िदायी का रुख करने लगेंगे। 

बादलों ने झूमकर मंगलवार की सुबह बार‍िश कराई है, सुबह चार बजे के करीब बनारस और अन्‍य कई ज‍िलों में आधी रात के बाद शुरू हुई बार‍िश के साथ मौसम का रुख जो बदला है तो उससे पानी ही नहीं बल्‍क‍ि पारे में भी ग‍िरावट आ गई। ठंडी पुरवा हवाओं का जोर रहा और लोगों को उमस से भी पर्याप्‍त राहत म‍िली है। मौसम का रुख द‍िन चढ़ने के बाद भी बादलों की आवाजाही का बना रहा। कभी धूप तो कभी घने बादलों ने मानसूनी सक्र‍ियता का अहसास कराया। 

weather

मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया है। जबक‍ि मंगलवार को घने बादल और बाकी द‍िनों में बादलों की आवजाही का रुख रहने का अनुमान है। जबक‍ि इस सप्‍ताह के बाद अगले सप्‍ताह से गुलाबी ठंड का अहसास भी शुरू हो जाएगा और मौसम का बदला हुआ रुख लोगों को उमस से राहत देता नजर आएगा। जबकि‍ मौसम व‍िभाग के अनुमानों में अब मानसूनी सक्र‍ियता का दौर माह भर और रहने का जताया गया है। इसके बाद मानसूनी बादल पूर्वांचल से व‍िदायी ले लेंगे।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.0 डि‍ग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 25.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.6 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान मंगलवार की सुबह तक बाबतपुर स्‍थ‍ित मौसम व‍ि‍ज्ञान केंद्र में 007.1mm तक बार‍िश भी दर्ज की गई है। वहीं आर्द्रता का न्‍यूनतम स्‍तर 83% और अध‍िकतम 97% दर्ज क‍िया गया है। मौसम व‍िभाग की ओर से इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का संकेत जारी क‍िया गया है।